{"_id":"629fb11782d829393843f0ac","slug":"meeting-samba-news-jmu2614547130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा चमलियाल मेले की तैयारी पर उपायुक्त ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा चमलियाल मेले की तैयारी पर उपायुक्त ने की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा/ रामगढ़। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दरगाह बाबा दलीप सिंह मन्हास, जिन्हें बाबा चमलियाल के नाम से जाना जाता है। यहां 23 जून को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बाबा चमलियाल की दरगाह पर मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व मेला प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की।
बैठक तहसीलदार फारूख हुसैन भट्ट की देखरेख में हुई। इसमें विभिन्न विभागीय अधिकारियों व मजार प्रबंधन के साथ मेले को लेकर विचार-विमर्श किया गया। चमलियाल वार्षिक मेले की मजार प्रबंधन कमेटी ने उपायुक्त को मेले की चल रही तैयारियां के बारे में अवगत कराया। बैठक में उपायुक्त ने सरकारी विभागों, जिनमें जलशक्ति, बिजली, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, यातायात, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश जारी किए कि श्रद्धालुओं के लिए हर बेहतर सुविधा व सेवा मुहैया कराएं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ भी उपायुक्त ने बैठक की।
मजार प्रबंधन, पंचायत छन्नी फतवाल व अन्य युवा सेवादार को मेले में अहम भूमिका निभाकर श्रद्धालुओं को हर बेहतर सेवा व सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। सनद रहे कि कोराना काल के दौरान बाबा चमलियाल की मजार पर मेले का आयोजन बंद कर दिया गया था। मेला प्रबंधन कमेटी ही केवल औपचारिकता निभाती थी। दो वर्ष बाद होने वाले बाबा चमलियाल मेले को सफल बनाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
बैठक में एडीडीसी रजिंद्र सिंह, एडीसी सूरम चंद, एसडीएम विनय कुमार, डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष दर्शन सिंह, बीएसएफ डीआईजी, स्थानीय बीएसएफ बटालियन के कमांडेंट दीपक कुमार, पर्यटन विभाग के जिला अधिकारी राजेश कुमार, मजार प्रबंधक प्रधान बिल्लू चौधरी, अन्य विभागीय अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-------------
बॉक्स
सिद्ध गोरिया स्वांखा मेले की तैयारियों पर भी हुई चर्चा
बाबा चमलियाल दरगाह परिसर में हुई बैठक में 10 जुलाई को होने वाले सिद्ध गोरिया स्वांखा मेले की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। ज्ञात रहे कि बाबा चमलियाल की तरह जय बाबा सिद्ध गोरिया मेला भी दो साल बाद आयोजित हो रहा है। इसके साथ सात जुलाई को सिद्ध गोरिया मठ परिसर स्थित बाबा भैरोनाथ वार्षिक भंडारा, 11 जुलाई को सिद्ध स्वांखा केसरी दंगल का आयोजन भी होगा। करीब दो साल से इंतजार कर रहे लोगों के बड़ी संख्या में इस बार मेले में आने का अनुमान है। उपायुक्त ने बाबा चमलियाल की तरह ही बाबा सिद्ध गोरिया वार्षिक मेले को यादगार बनाने के लिए विभागीय व प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्थानीय लोगों से भी प्रशासन का सहयोग कर दोनों मेलों को सफल बनाने की अपील की गई है।