फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएं-2016 पर वेबिनार का आयोजन

विज्ञापन
meeting
आरएस पुरा। डिग्री कालेज में सोमवार को भौतिकी विभाग की तरफ से तहसील कानूनी सेवा समिति मुंसिफ कोर्ट के सहयोग से आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों को लिए कानूनी सेवाएं-2016 विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. सुनील उप्पल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

वेबिनार की शुरुआत डॉ. जयपाल सिंह एचओडी भौतिकी विभाग ने की। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक के अर्थ, उद्देश्य और संवैधानिक अधिकारों को परिभाषित किया। मुंसिफ कोर्ट एडवोकेट केसर परवीन ने प्रतिभागियों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जो अनुभव, ज्ञान और कौशल के वास्तविक भंडार हैं, लेकिन फिर भी लगभग आधी आबादी अनादर, उपेक्षा और असंख्य चुनौतियां का अनुभव करती है। ये चुनौतियां सामाजिक, शारीरिक, मानसिक, आर्थिक चुनौतियों के अलावा भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक हैं। प्राचार्य ने आयोजकों द्वारा की गई पहल और ऐसे विषय को चुनने की सराहना की जो हमारे समाज में समय की जरूरत है। उन्होंने इस योजना के विभिन्न चरणों और पीड़ितों की मदद करने के लिए इसके लाभों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

वेबिनार में उपस्थित अन्य सदस्यों में प्रो. (डॉ.) चेतन शर्मा, प्रो. आशा रानी, डॉ. अश्विनी बसन, अमित शर्मा एड़वोकेट आशीष चौधरी आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed