{"_id":"61d0ba81c2f13b0fd6088dea","slug":"meeting-rspura-news-jmu25104664","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल जेएंडके किसान कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल जेएंडके किसान कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। कस्बे के पुराने पिंड में आल जेएंडके किसान कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौ गारू राम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुुआ। इसमें कई किसानों सहित कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने माता वैष्णो देवी के स्थान पर घटी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्था न होने पर कडे़ शब्दों में निंदा करते हुए कारगर कदम उठाए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसानों की ओलावृष्टि से नष्ट हुई धान की फसल का मुआवजा मुहैया नहीं कराया जा रहा है। किसानों को सरकार से पहले ही कम राशि देने की घोषणा की गई, जिसका अब तक वितरण नहीं हो पाया। भाजपा व पीडीपी की सरकार के कार्यकाल के दौरान जिस प्रकार राज्य के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उसी प्रकार सुचेतगढ़ क्षेत्र की भी अनदेखी की गई।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने कहा कि आनेे वाले चुनाव में कांग्रेस का साथ दें, ताकि सभी वर्ग के लोगों को एक समान अधिकार मिल सके। इस दौरान ऑल जेएंडके किसान कांग्रेस के उपप्रधान जंग बहादुर मन्हास, जिला प्रधान सतपाल मांडी, रवैल सिंह, शेर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान किसान कांग्रेस का जिला प्रधान कुमार को बनाया गया।