फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting regarding different demands of teacher community

शिक्षक समुदाय की विभिन्न मांगों पर की चर्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
meeting regarding different demands of teacher community
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर टीचर्स फोरम की तरफ से गणेश खजूरिया की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षक समुदाय के विभिन्न मुद्दें जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है और लंबे समय न पूरी हो सकी मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान उनका कहना था कि कुछ साल पहले लेब असिस्टेंट को टीचर के रूप में प्रमोट किया गया था पर वह लोग अभी भी अपने डीपीसी की कंफ्रमेशन के लिए इंतजार कर रहे हैं, जो मास्टर मीडल स्कूलों में हेड मास्टर के रुप में नियुक्त हैं उन्हें लंबे समय से पोस्ट सैंक्शन नहीं की गई है, मीड डे मील कुक और वर्करों को स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बहुत कम वेतन दिया जाता है, स्कूलों में प्रिंसिपलों, लेक्चररों, मास्टरों की कमी के चलते विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ती है, जम्मू, सांबा और कठुआ जिले से  कई लेक्चरर्स, हेडमास्टर और मास्टर लंबे समय से दूर-दराज इलाकों में पोस्टिड हैं उन्हें भी ट्रांस्फर दी जाए आदि जैसी कई मांगें उठाई। फोरम ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉ असगर हासन समून से अपील की कि वह खुद इन मामलों की समीक्षा करें और शिक्षक समुदाय के लंबे समय से पूरी न हो सकी मांगों को पूरा करने की कोशिश करें और जल्द कोई कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed