{"_id":"6268416e15442e0b4041be8c","slug":"meeting-reasi-news-jmu2586201148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों के साथ टालमटोल न करें डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों के साथ टालमटोल न करें डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। डीसी बबीला रकवाल ने मंगलवार को कार्यालय में बैठक कर आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों और अन्य विभागों के अधिकारी को जरूरी निर्देश भी दिए।
बैठक में डीसी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण में सौ प्रतिशत लक्ष्य को जल्द प्राप्त करने का निर्देश दिया। डीसी ने कटड़ा के नारायणा अस्पताल में योजना के तहत क्रियान्वयन और इलाज पर सबसे ज्यादा जोर दिया। गौरतलब है कि नारायण अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत एक पैनलबद्ध अस्पताल है, लेकिन अस्पताल में न्यूरो-सर्जरी उपचार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नहीं आता है।
इस संदर्भ में डीसी ने नारायणा अस्पताल के प्रतिनिधि को सलाह दी कि वह न्यूरो-सर्जरी रोगियों के परिचारकों के परामर्श के लिए एक परामर्श काउंटर स्थापित करें, ताकि रोगी के उपचार में किसी भी प्रकार की बाधाओं से बचा जा सके। इस तरह के मरीजों को बिना किसी टालमटोल के तुरंत जीएमसी स्थानांतरित करना चाहिए।