फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting of sub-committee on Food Security Act inconclusive

खाद्य सुरक्षा पर सब कमेटी की बैठक बेनतीजा

Fri, 27 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 27 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
meeting of sub-committee on Food Security Act inconclusive

रियासत में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के लिए उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक बेनतीजा रही।

विज्ञापन


कैबिनेट सब कमेटी के अन्य सदस्यों वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबु और उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली की मौजूदगी में हुई बैठक में रियासत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के ड्राफ्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि कमेटी में कोई फैसला नहीं हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरी रियासत में खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने पर वर्तमान में राशन कार्ड धारकों को लाभ और नुकसान के मामले पर भी चर्चा हुई और आखिर में यह फैसला लिया गया कि फिर से जल्द ही इस मुद्दे पर बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी इसके बाद अपनी सिफारिशों को कैबिनेट को सौंपेगी। पिछली कैबिनेट की बैठक में उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री के इस संबंध में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद कबीना ने इस मामले पर कैबिनेट सब कमेटी उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनाते हुए 25 नवंबर तक सरकार को रिपोर्ट सौंपने को कहा था। हालांकि कैबिनेट सब कमेटी आम राय न बनने की वजह से अभी तक अपनी रिपोर्ट तैयार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed