{"_id":"6435bf441b30fa7dc9086d94","slug":"meeting-of-sarpanchs-rspura-news-c-10-1-90089-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विकास कार्यों के लिए ज्यादा फंड दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विकास कार्यों के लिए ज्यादा फंड दे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने सुनीं सरपंचों की दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पंचायत बडियाल ब्राह्मणा अपर के सभागार में अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने सरपंचों की दिक्कतें सुन शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। जम्मू-कश्मीर पंचायत परिषद के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गोपाल शर्मा और लद्दाख प्रभारी किशोर गुप्ता भी बैठक में मौजूद थे। इस दौरान विकास कार्यों के लिए अधिक पैसा मुहैया कराने की मांग की गई।
अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम सशक्तीकरण चलो गांव के अंतर्गत हर ब्लॉक में पंचायतों के सरपंचों व पंचों की विकास कार्य करवाने में आ रही दिक्कतों को केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा, ताकि उनका समाधान हो सके। पंचायत बडियाल ब्राह्मणा अपर के सरपंच बिन्नी शर्मा व लोअर के सरपंच कांता शर्मा, सरपंच बलकार सिंह सहित अन्य पंचों ने कहा कि हर पंचायत में केंद्र की ओर से पंचायत को 23 लाख रुपये विकास कार्य करवाने के लिए मुहैया करवाए जाते हैं। अगर किसी पंचायत में 10 पंच हों तो दो-दो लाख रुपये की राशि काफी कम होगी। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि इसे 50 लाख रुपये किए जाने को लेकर सरकार के पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र में शहरों की तरह सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से बनाई योजनाओं के अंतर्गत राशि मुहैया करवाकर ग्रामीण क्षेत्र की लिंक सड़कों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के साथ जल शक्ति विभाग द्वारा नए ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं। इस दौरान पूर्व सरपंच ओम प्रकाश शर्मा, पंच राज कुमारी, पंच राजू, धर्मपाल, कमल कुमार, आदि भी मौजूद थे।