फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting of ex-servicemen

Jammu News: पेंशन से जुड़े दस्तावेज अपडेट कराएं पूर्व सैनिक

विज्ञापन
meeting of ex-servicemen
- अखनूर में कमेटी ने मासिक बैठक में योजनाओं व पेंशन नियमों से किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। अखनूर में एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर कमेटी ने मंगलवार को मासिक बैठक की। इसमें पूर्व सैनिकों को पेंशन से जुड़े दस्तावेज अपडेट करवाने के लिए जागरूक किया गया ताकि भविष्य में पेंशन लेने में कोई परेशानी न हो।

बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों ने भाग लिया। सबसे पहले बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक का संचालन कमेटी के महासचिव कैप्टन मनी राम भगत ने किया। प्रभारी जिला सैनिक कल्याण कार्यालय अखनूर कर्नल मनजीत सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि पेंशन से संबंधित दस्तावेज में किसी भी प्रकार का बदलाव होने पर उसे तुरंत संबंधित रिकॉर्ड ऑफिस के माध्यम से पार्ट-II ऑर्डर में दर्ज करवाना आवश्यक है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड सांबा के मैनेजर सतीश शर्मा टीम के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को बीमा योजनाओं, लाभों, रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में कैप्टन (रि.) देवराज, बोधराज, कुलदीप सिंह, अनिल शर्मा, कौशल सिंह, जमीत सिंह, शेर सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed