{"_id":"69b8682b18af364223000273","slug":"meeting-of-brahman-sabha-samba-news-c-268-1-akb1001-101727-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मैरा मान्द्रियां में ब्राह्मण सभा की बैठक, भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मैरा मान्द्रियां में ब्राह्मण सभा की बैठक, भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। अखनूर के गांव मैरा मान्द्रियां में सोमवार को ब्राह्मण सभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान सुदेश मगोत्रा ने की। इस दौरान भगवान परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कार्यक्रम को भव्य और श्रद्धापूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न सुझाव दिए गए। इस अवसर पर वैद्य पूरन चंद, विजय शास्त्री, श्रीनिवास, भूतपूर्व सरपंच त्रिलोचन शर्मा, राम लाल, भारत भूषण और अक्षय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रधान सुदेश मगोत्रा ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी। उन्होंने समाज की एकता और सहयोग पर बल देते हुए सभी से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।