{"_id":"5fa6e2d88ebc3eefba41351b","slug":"meeting-jammu-news-jmu222424632","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज
विज्ञापन
खौड़ में डीडीसी चुनाव को लेकर चर्चा करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। उपजिला में तीन ब्लॉक में होने वाले जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव पर राजनीतिक पार्टियों के नेता टिकटें पक्की करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर रह रहे हैं। बीडीसी चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस में होना लगभग तय है। भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता भी ऐसे उम्मीदवारों को चुनाव में उतारना चाहते हैं जो लोकप्रिय हो और जीत प्राप्त करने के समक्ष हो। बीडीसी चुनाव में कई पूर्व मंत्री भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी यह मंशा है कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलती तो अपने सगे संबंधियों को टिकट मिले। इसका प्रयास भी कर रहे हैं। किसी जमाने में आरएस पुरा कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। लगातार दो बार यहां से दोनों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत प्राप्त की। ऐसे में भाजपा को भी अपनी पूरी ताकत लगानी पड़ेगी। दोनों बड़ी पार्टियों के नेता अपनी टिकट पक्की करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। इन पार्टियों के नेताओं को अगर टिकट नहीं मिलती तो वह दूसरी पार्टियों में भी जाकर चुनाव में उतर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों पार्टियों के नेता ऐसे प्रत्याशियों को उतारना चाहते हैं जो जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बना सकें। कई दिन से कांग्रेस और भाजपा के नेता क्षेत्र में डीडीसी चुनावों के लिए विचार कर प्रत्याशियों की सूची बना रहे हैं। जिसे हाईकमान द्वारा फाइनल किया जाएगा।
----------------
अखनूर में अब तक दो नामांकन पत्र ही बिके
अखनूर। जिला विकास परिषद चुनाव के नामांकन पत्र के लिए अखनूर और मैरा मेंदरिया ब्लाकमें शनिवार को मैरा मेंदरिया ब्लाक के लिए एक और नामांकन पत्र दिया गया। जबकि अखनूर ब्लाक के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं लिया।
शनिवार को मैरा मेंदरिया ब्लाक के लिए गांव नडी वाला नवोदय विद्यालय में बनाए गए कार्यालय रिटर्निंग आफिसर एवं एसडीएम चंद किशोर शर्मा से एक स्थानीय व्यक्ति ने नामांकन पत्र लिया। इस तरह से कुल नामांकन पत्र लेने वालों की संख्या दो हो गई है। वीरवार को भी एक नामांकन पत्र लिया गया। वहीं अखनूर ब्लाक में दूसरे दिन भी किसी ने नामांकन पत्र नहीं लिया। अखनूर ब्लाक की 20 पंचायत में से करीब 40 हजार मतदात हैं। वहीं मैरा मेंदरिया ब्लाक में 18 पंचायत आती हैं। इसमें करीब तीस हजार वोटर हैं। चौकी चौरा की दस पंचायत और मैरा मेंदरिया की आठ पंचायत हैं। नामांकन पत्र 12 नवंबर तक लिए जा सकते हैं, जबकि 13 को जांच की जाएगी और 16 नवंबर को नामांकन पत्र वापसी होगी।
विज्ञापन
राज्य में पहली बार जिला विकास परिषद के होने जा रहे चुनाव का लोगों में काफी उत्साह है। इस पर क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू हो गई है। चौकी चौरा एसडीएम एवं रिटर्निंग आफिसर चंद किशोर शर्मा ने बताया दूसरे दिन एक नामांकन लिया गया है। कुल संख्या दो हो गई है।
-----------------
बिश्नाह ब्लाक से अमित कुमार होंगे उम्मीदवार
बिश्नाह। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही कई लोग इस चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर बीडीसी चुनाव में उतरने की योजना बना रखी है। इसी के चलते वह ब्लाक बिश्नाह के पंचायतों के पंचों व सरपंचों के साथ बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की जमीनी स्तर पर सेवा करना चाहते हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों के अनुरोध पर ही उन्होंने बीडीसी चुनाव में उतरने का मन बनाया है। संवाद
--------------------
भगत बिरादरी उतारेगी अपना प्रत्याशी
ज्यौड़ियां। भगत बिरादरी खौड़ की तरफ से गांव अपर तरोटी में शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिरादरी के प्रधान रामनाथ भगत ने की। बैठक में बिरादरी के मुख्य लोगों ने भाग लिया और इस दौरान बिरादरी की तरफ से डीडीसी चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता निभाते हुए राम नाथभगत ने कहा कि बिरादरी का भी डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र खौड़ में अच्छा वोट बैंक है। हमें भी अपनी बिरादरी में से किसी को चुनाव में उतारना चाहिए। लोगों ने कहा कि इस विषय को लेकर जल्द ही एक बैठक फिर से बुलाई जाएगी, जिसमें बिरादरी के अधिक से अधिक लोग एकत्रित किए जाएंगे। बैठक में बिरादरी की तरफ से अभी तक किसी के भी नाम की चुनाव लड़ने को लेकर घोषणा नहीं की गई, लेकिन बिरादरी की तरफ से यह तय कर दिया गया कि भगत बिरादरी चुनाव में प्रत्याशी जरूर उतारेगी। संवाद
-------------------
मैरा मेदरियां और चौकी चौरा के सरपंचों की बैठक में डीडीसी चुनाव पर चर्चा
अखनूर। ब्लॉक चौकी चौरा के बीडीसी अध्यक्ष राहुल शर्मा की अध्यक्षता में मैरा मेदरियां और चौकी चौरा के सरपंचों के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के साथ बैठक पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा से हुई। बैठक में डीडीसी चुनाव से संबंधित मुद्दे पर चर्चा हुई। शाम लाल शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पार्टी का निर्णय महत्वपूर्ण होगा। हमें पार्टी के हित में काम करना है। भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की देशहित विकास योजना के लिए लोगों को जागरूक करें। बैठक में सरपंच मीना देवी, आशू देवी, बलदेव राज, बावा दित्ता, चुन्नी लाल, मदन लाल,अजीत कुमार, दीपा राजपूत, शिल्पी वर्मा, निशा देवी, रशपाल शर्मा, शारदा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
-------------------
सुंब के लोगों ने डीडीसी चुनाव के बहिष्कार की दी चेतावनी
सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब के लोगों ने शनिवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनके कस्बे की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत नहीं कराई जाएगी वह डीडीसी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह प्रत्येक पंचायत में जा कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना था कि सांबा सुंब मार्ग की हालत पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। मार्ग नहीं तो वोट नहीं। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी राजनीतिक दलों को मिला कर वह सुंब मार्ग के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे। संवाद
------------------
तीन ब्लाक की 25 पंचायतों के मतदाता एक दिसंबर को डालेंगे वोट
ज्यौड़ियां। डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र भलवाल ब्राह्मणा में शनिवार को राजपत्रित अधिसूचना जारी की गई। यहां एक दिसंबर को चुनाव होंगे। बता दें कि भलवाल ब्राह्मणा डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र में तीन ब्लाकों की 25 पंचायतों के मतदाता वोट डालेंगे। इनमें ब्लाक समोआ, ब्लाक खड़ाहबली तथा ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा शामिल हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 101 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 नवंबर है। पत्रों की जांच 17 नवंबर को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की तिथि 19 नवंबर। क्षेत्र में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से मजबूत प्रत्याशी तलाशे जा रहे हैं। चुनाव में उतरने वाले इच्छुक लोगों की तरफ से गांव मोहल्ले में बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है। सभी इच्छुक लोग चुनाव में उतरने के लिए रिश्तेदारों, बिरादरी, मोहल्ले तथा आस-पड़ोस के लोगों की सहमति ले रहे हैं कि चुनाव में उतरा जाए या नहीं। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के अनुसार राजनीतिक पार्टी में रह कर चुनाव लड़ना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उनका कहना है कि राजनीतिक पार्टियों पर से लोगों का विश्वास उठ गया है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने आ रहे हैं।