{"_id":"5ef3b2df8ebc3e4337591009","slug":"meeting-jammu-news-jmu212877345","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों की हुई समीक्षा, सुरक्षा एजेंसियों के साथ उपराज्यपाल के सलाहकार ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों की हुई समीक्षा, सुरक्षा एजेंसियों के साथ उपराज्यपाल के सलाहकार ने की बैठक
Thu, 25 Jun 2020 01:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अगले महीने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को सुचारू व सुरक्षित बनाने के लिए उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि यात्रा कब शुरू होगी, तारीख की घोषणा नहीं की गई है। सलाहकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से दोनों संभागों के उपायुक्त के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ यात्रा के लिए अब तक किए गए प्रबंधों की बुधवार को समीक्षा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः लद्दाख के पानी में तनाव की लहरें! अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
खान ने यात्रा से पहले मार्ग की सफाई, रोशनी, पानी, शौचालय, जनरेटर, संचार आदि सभी इंतजामों को पूरा करने की सलाह दी। दोनों संभागों के आयुक्त से कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का भौतिक रूप से जायजा लें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः मेजर शैतान सिंह, जिन्हें यादकर थर्रा उठता है चीन, 120 सपूतों ने 1300 चीनियों को उतारा था मौत के घाट
उन्होंने कहा कि चिकित्सक दल, अस्थाई राशन डिपो, टेंट, टट्टू और पालकी वालों को यात्रा शुरू होने से पहले तैनात कर दिया जाए। यदि किसी प्रकार की कमी नजर आती है तो वहां तैनात नोडल अधिकारी या मजिस्ट्रेट इसे तत्काल दुरुस्त कराएं।
यह भी पढ़ेंः पानी पर पहरा! कुएं से चोरी रोकने के लिए तैनात है चौकीदार, फिर भी पड़ा डाका तो मिलती है ये सजा
सुरक्षा एजेंसियों से मंत्रणा
सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बैठक में सलाहकार खान ने पहाड़ी इलाकों में श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ हर सहायता उपलब्ध कराने को कहा। इस बैठक में कश्मीर संभाग के आयुक्त पीके पोले, जम्मू के आयुक्त संजीव वर्मा, आयुक्त सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग जुबैर अहमद के अलावा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित जिलों के उपायुक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग से शामिल हुए।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?