फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting,jammu news

दिवंगत पार्षदों को श्रद्धांजलि दे जनरल हाउस की कार्यवाही की गई स्थगित

विज्ञापन
meeting,jammu news
जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस शुक्रवार को श्रद्धांजलि समारोह से शुरू हुआ। सबसे पहले दिवंगत पार्षद राज रानी और विजय चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर सभी पार्षदों ने उन्हें पुष्प अर्पित किए। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि दोनों दिवंगत महिला पार्षदों से राजनीति जीवन में काफी कुछ सीखा है। नगर निगम के बाहरी राज्यों के दौरे के दौरान भी सब ने एक साथ बैठकों में भाग लिया और अपने विचार साझा किया। दोनों की कमी को पूरा नहीं किया जा सकेगा। डिप्टी मेयर ने कहा कि पार्षद राज रानी और विजय चौधरी ने विकास करवाया और लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उन्होंने बिना भेदभाव के विकास करवाया है। इसके बाद अन्य पार्षदों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

--------
नहीं चली सदन की कार्यवाही, आज
बैठक में कई मुद्दों पर होगी बहस
जनरल हाउस की कार्यवाही शुक्रवार को शुरू नहीं हुई। शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे बैठक शुरू होगी। इसमें शहर के विकास मसलों पर मंथन किया जाएगा। प्रस्तावों पर बहस के बाद मंजूरी दी जाएगी। विकास टैक्स पर भी बहस हो सकती है। कमेटी ने इस पर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। इसके बाद टैक्स लगाने या न लगाने पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed