{"_id":"61d4a3cdbe14c375975e187d","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu251257964","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा के लिए जल्द आमंत्रित होंगी निविदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा के लिए जल्द आमंत्रित होंगी निविदाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जम्मू शहर में ई-रिक्शा सेवा दी जाएगी। इसके लिए निविदाएं जल्द आमंत्रित की जाएंगी साथ ई-बसों के संचालन भी होगा। यह बातें समीक्षा बैठक में डिवकाम राहुल लंगर ने कही। बताया गया कि जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के हिस्से के रूप में ई-ऑटो की खरीद के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं और ई-बसों के लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया में हैं।
ई-ऑटो आरटीए (सड़क परिवहन एजेंसी) द्वारा तलाशे गए नए मार्गों पर चलाए जाएंगे। आरटीओ जम्मू ने बताया कि ई-रिक्शा के संचालन के लिए लगभग 41 मार्गों को पहले ही अधिसूचित किया जा चुके हैं। ई-रिक्शा का उपयोग एंड माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए एक विकल्प के रूप में किया जाएगा। ऐसे इलाके जहां सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध नहीं है। डिवकॉम ने संबंधित अधिकारियों को अनुमति जारी करने और विशिष्ट मार्गों, संचालन के क्षेत्र के पदनाम में तेजी लाने का निर्देश दिया। पुराने ऑटो को ई-ऑटो से भी बदला जा सकता है और सरकार व्यक्तिगत लाभार्थियों को जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत मिशन यूथ एंड वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) की मुमकिन योजना के माध्यम से सब्सिडी प्रदान करेगी। सीईओ एवं जेएमसी कमिश्नर ने डिवकॉम को सूचित किया कि जेएससीएल भारत सरकार की एचएलजी ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत जम्मू और श्रीनगर शहर में 200 ई-बसें शुरू करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था।
इलेक्ट्रिक बस तकनीकी, यांत्रिक स्थिरता और अन्य व्यावहारिक पहलुओं तक पहुंचने के लिए विभिन्न इंटर-सिटी और इंट्रा-सिटी मार्गों पर ट्रायल रन पर होगी। वायु और ध्वनि प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक बसों को जम्मू और श्रीनगर दोनों क्षेत्रों में अलग-अलग मार्गों पर लांच किया जाएगा। जिसमें एक बार फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक चलने की क्षमता होगी।