{"_id":"5fbac2838ebc3e9bfe29e88c","slug":"meeting-jammu-city-news-jmu223309243","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का जनरल हाउस 28 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का जनरल हाउस 28 नवंबर को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम का जनरल हाउस 28 नवंबर को टाउन हॉल में होगा। इसके लिए सभी पार्षदों को नोटिस भेजा जा चुका है। इस बार हो रहे हाउस में कई अहम प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगनी है। पार्षद 25 नवंबर तक अपने प्रस्तावों को नगर निगम में जमा करवा सकते हैं।
हाउस सुबह 11 बजे शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा। बैठक करवाने के लिए निर्दलीय पार्षदों की ओर से कई बार प्रदर्शन किया गया है। अब हाउस के लिए दिन निर्धारित कर दिया गया है।
वहीं, 28 नवंबर के हाउस में छूटे प्रस्तावों को भी इस बैठक में पास किया जाएगा। इसके अलावा शहर में विकास और बड़े प्रोजेक्टों को हरी झंडी मिलेगी। काउंसलरों की राय पर शहर में रास्तों पर टाइलें बिछाने, स्टीट लाइटें लगाने, नाले, नालियां, पार्किंग और अन्य मसलों पर मंथन किया जाएगा। गौर हो कि कारोना महामारी के कारण आठ महीने से हाउस नहीं लग पा रहा था। इस कारण कई विकास कार्य रुके पड़े हैं। यह हाउस आठ माह बाद हो रहा है। ऐसे में हाउस दो से तीन दिन तक चल सकता है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि हाउस 28 नवंबर को हो रहा है। प्रस्तावों को पास कर शहर में विकास कार्य करवाए जाएंगे। लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।