फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu, Construction of bus stand multi level parking to be completed by October

जम्मूः बस स्टैंड मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण अक्तूबर तक होगा पूरा, अंतिम चरण में कार्य

Mon, 24 Aug 2020 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jammu, Construction of bus stand multi level parking to be completed by October
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू बस स्टैंड में मल्टी लेवल पार्किंग अक्तूबर अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसका कार्य अंतिम चरण में है। यह जानकारी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा को रविवार को हुई मेगा प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने दी। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग का काम अंतिम चरण में है। इसमेें 80 बस, 1312 कार को पार्क करने की व्यवस्था है। 167 दुकानों के साथ ही 85 हजार वर्गफुट व्यावसायिक क्षेत्र है।

विज्ञापन


जम्मू संभाग में आवासीय व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए 11 स्थान चयनित किए गए हैं। यह टाउनशिप जम्मू, कटड़ा, उधमपुर और अखनूर मास्टर प्लान के तहत विकसित होंगे। नगरोटा और मुट्ठी में जेडीए के आवासीय प्रोजेक्ट की समीक्षा में उन्होंने व्यावसायिक कांप्लेक्स का प्रावधान करने का सुझाव दिया। उन्हें बताया गया कि नगरोटा और नगरोटा-1 में 754 व 180 फ्लैट के निर्माण का प्रस्ताव है। इस पर क्रमश: 297.06 और 82.64 करोड़ खर्च आएगा। उन्हें प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत उदयवाला (192 फ्लैट), मुट्ठी (192 फ्लैट), मजीन (384 फ्लैट) और नगरोटा (240 फ्लैट) में प्रस्तावित प्रोजेक्ट के बारे में बताया गया। बैठक में तवी बैराज प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आईआईटी रुड़की को इसका डिजाइन भेजा गया है। अनाज मंडी के मुद्दे के समाधान पर भी उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन


बॉर्डर इलाके में घटिया बंकर निर्माण की जांच के आदेश
उप राज्यपाल ने बार्डर इलाके की समस्याओं की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बार्डर इलाके में कम गुणवत्ता वाले बंकरों के निर्माण के सिलसिले में मिली तमाम शिकायतों की मंडलायुक्त को जांच करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने बैक टू विलेज के तहत शुरू कार्यों की स्थिति जांचने को भी कहा। इसके साथ ही आईआईएम जम्मू के बाउंड्री वाल और आंतरिक सड़क निर्माण में देरी की भी जांच करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक का दबाव कम करने को बनेंगे जंक्शन

उप राज्यपाल ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 10.02 करोड़ की लागत से बनने वाले जंक्शन की प्रगति की भी जानकारी हासिल की। यह जंक्शन शकुंतला, करण नगर, प्रसार भारती, प्रेम नगर, गुज्जर नगर, जिला जेल, विवेकानंद, मियां डिडो, सतवारी में बनने हैं। इनके बनने से आम लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सकेगा। साथ ही ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

मुबारक मंडी में इंजीनियर की हो तैनाती
उप राज्यपाल ने मुबारक मंडी हेरिटेज कांप्लेक्स के नवीनीकरण प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हिदायत दी कि कार्य के तकनीकी पर्यवेक्षण तथा डिजाइनिंग के लिए इंजीनियर की तैनाती की जानी चाहिए। संभाग में मेडिकल संरचना की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि एम्स व अन्य मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए।

30 सितंबर तक शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश
उप राज्यपाल ने जम्मू जिले में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण 30 सितंबर तक करने की हिदायत दी ताकि डीबीटी मोड से बिना किसी बाधा के लाभार्थियों को भुगतान हो सके। प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत उन्होंने सभी किसानों को शामिल करने की हिदायत दी। मनरेगा के भुगतान 15 दिन में करने के निर्देश दिए।

बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की अधिक दर पर जताई निराशा
उप राज्यपाल ने जम्मू संभाग में बिजली ट्रांसफार्मर खराब की 36 प्रतिशत दर पर निराशा जताई। कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह पांच फीसदी है। उन्होंने अधिकारियों को इसे न्यूनतम करने और राष्ट्रीय स्तर के बराबर लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को जनता तक पहुंच बनाने और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed