{"_id":"645c00462c436affa20013cf","slug":"meeting-arniya-dc-jammu-news-c-10-1-112827-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीमा क्षेत्र संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस, प्रशासन को करें सूचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीमा क्षेत्र संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस, प्रशासन को करें सूचित
Thu, 11 May 2023 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 11 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। जी20 सम्मेलन के मद्देनजर डीसी अवनी लवासा ने बुधवार को बॉर्डर क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पंचायत घर तरेवा में नंबरदारों और चौकीदारों से बैठक कर क्षेत्र में लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान हर माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहा है। अब ड्रोन के जरिए देश सहित जम्मू-कश्मीर में हथियारों और नशे की खेप भेजी जा रही है। सीमा पर तैनात जवान उसकी हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। लेकिन हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इलाके में कुछ भी संदिग्ध देखे जाने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित करे, ताकि समय रहते उन पर शिकंजा जा सके। बैठक में एसडीएम साउथ अतुल दत्त शर्मा, तहसीलदार निर्भय शर्मा, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना, नायब तहसीलदार देशराज, सरपंच पंचायत तरेवा बलवीर कौर आदि मौजूद रहे।
बार्डर क्षेत्र में हर पंचायत को मिले एंबुलेंस, हथियारों रखने की अनुमति
बॉर्डर क्षेत्र की हर पंचायत को एंबुलेंस की सुविधा मिलनी चाहिए। क्योंकि यह पाकिस्तान की तरफ से कब गोलीबारी शुरू कर दी जाए इसका कोई पता नहीं है। इसलिए स्वास्थ्य से संबंधित मूलभूत सुविधाओं पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। बॉर्डर क्षेत्र में जो लोग हथियार रखना चाहते हैं, उन्हें लाइसेंस की सुविधा मुहैया करवानी चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी सुरक्षा कर सकें। यह मांग सरपंच बलबीर कौर ने बुधवार को तरेवा पंचायत में डीसी अवनी लवासा के साथ हुई बैठक में उठाई है।
विज्ञापन
बैठक में सरपंच में 2018 से पहले के लोगों बिजली बिल माफ करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गोलाबारी के दौरान लोग अपने कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाए थे। इसलिए पुराने बिलों को माफ कर दिया जाना चाहिए। इसके बाद अरनिया क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने पर जोर दिया। बताया कि कॉलेज की सुविधा नहीं होने से छात्र पढ़ाई के लिए जम्मू जाने के लिए मजबूर हैं। डीसी पंचायत प्रतिनिधियों को सभी मुद्दों के निदान का आश्वासन दिया। डीसी ने बताया कि पंचायत तरेवा का रखरखाव सही ढंग से किया गया है। बॉर्डर से सटी पंचायत में सरपंच और पंचायत के नुमाइंदों ने मिलकर काबिले तारीफ काम किया है। लोगों के हितों के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।