फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

सैनिक सभा ने बैठक में सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
meeting
ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से पलांवाला मोहल्ला टीसीपी में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के चेयरमैन फर्जूल सिंह भाऊ ने की। बैठक में लोगों की समस्याओं को सुना गया। इसमें पलांवाला के मोहल्ला टीसीपी के लोगों ने कहा कि पीर बाबा से गांव दढ़ खौड़ तक की सड़क जर्जर है।
विज्ञापन

हम सड़क की मरम्मत के लिए कई दफा प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं। बैठक में उपस्थित गांव पलातन , दडखौड, पलांवाला, बदोवाल तथा घिगडयाल आदि के किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले हुई बारिश और तेज हवा से उनकी धान की फसल खेत में बिछ गई है। पानी निकासीं नही होने से बारिश का पानी खेतों में भर जाता है। भारत-पाक सीमा के साथ लगते बांध से सेना की तरफ से पानी का निकास बंद कर दिया जाता है। फर्जूल सिंह और सुबेदार गुलबदन सिंह ने आश्वासन दिया कि समाधान के लिए जल्द उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed