फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

पंचायत सामोआ में लगाया जनता दरबार

विज्ञापन
meeting
सरपंच अनुराधा शर्मा ।
ज्यौड़ियां। पंचायत सामोआ में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। अधिकारियों की तरफ से उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

सरपंच अनुराधा ने बताया कि पंचायत के लोगों के वर्ष 1999 के बाद से आज तक नए राशन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। जिन युवाओं की शादियां 1999 के बाद हुई हैं, उनके पास अभी तक राशन कार्ड नहीं है। फील्ड फायरिंग रेंज सामोआ-चपरेयाल की बात भी उठी। लोगों ने बताया कि सेना का फायरिंग रेंज है। जब भी सेना अभ्यास करने आती है तो हमारा घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। हमारी मांग है कि इस रेंज को बंद कर दिया जाए। अगर बंद नहीं करना है तो हमें मुआवजा दिया जाए। बिजली विभाग को लेकर समस्या बताते हुए सरपंच अनुराधा शर्मा सहित लोगों ने बताया कि बिजली हमें मिलती नहीं है। बिजली के बिल इतने बढ़ कर आए हैं कि हमारे लिए उनका भुगतान करना मुश्किल है। बिलों पर बिजली विभाग जल्द अमल कर पिछले बिल सही कर भेजे। अलबत्ता लोगों को सड़कों पर उतरना पडे़गा। क्षेत्र की लिंक सड़कों के बारे में लोगों ने बताया कि सड़कों की बहुत ही खस्ता हालत है, जिनकी मरम्मत की जाए।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया की पंचायत के लोगों की जो जमीन फेंसिंग में सेना के अधीन है। उसका मुआवजा जल्द जारी किया जाए। जनता दरबार की अध्यक्षता एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने की। इस मौके पर बीडीसी ब्लाक सामोआ परवीन कुमार शर्मा, तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा, बीडीओ सुमित सिंह, सीडीपीओ तानवी गुप्ता सहित उपमंडल के सभी क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर उपमंडल खौड़ के सरपंचों, पंचों और आम जनता ने दरबार में अपनी जो समस्याओं को रखा उन पर जल्द अमल कर सरकारी विभागों के उच्च अधिकारियों द्वारा नोट कर प्राथमिकता के आधार समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed