फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   meeting

मांगे मनवाने के लिए एकजुट होकर आगे बढे़ं

विज्ञापन
meeting
अखनूर। चिनाब दरिया के जिया पोता पार्क में दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जोनल प्रधान सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि लंबित मांगे मनवाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर आगे बढे़ं। आर्म्ड फोर्सेस व पैरामिलिट्री फोर्सेस के वेतन व पेंशन के भारी अंतर को दूर किया जाए। पैरामिलिट्री फोर्सेस को सीसीएस रूल से अलग किया जाए, सीपीसी कैंटीन में जीएसटी की शत-प्रतिशत छूट दी जाए। आर्म्ड फोर्सेस की तरह पैरामिलिट्री सैनिकों को भी स्पेशल पैरामिलिट्री फोर्स पे दी जाए, वन रैंक वन पेंशन दी जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हमारी मांगों का समाधान करने के लिए शीघ्र ही निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने में भागीदार बनें। सभी सरकारों ने आज तक पैरामिलिट्री सैनिकों के साथ सुविधाओं के नाम पर धोखा ही दिया है। हमें यह लड़ाई मजबूती के साथ संगठित होकर जड़नी होगी। बैठक में राम लाल, चगर सिंह, थोडू राम, राम प्रकाश, मोहन लाल, सोमनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed