{"_id":"680bf0e86992b3447000d6d6","slug":"medical-shop-news-samba-news-c-273-1-now1001-101160-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो मेडिकल शॉप के संचालन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो मेडिकल शॉप के संचालन पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। राजोरी जिले की तहसील नौशेरा के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व औषधि नियंत्रण अधिकारी राजोरी विपिन काचरू ने नायब तहसीलदार के साथ किया।
इसमें डॉ. मुजाहिर (चिकित्सा अधिकारी) और मोहम्मद सलीम (स्वास्थ्य शिक्षक) सहित एक टीम ने सहयोग दिया। निरीक्षण में भवानी, चंगर, कलसिया और नोनियाल सहित कई क्षेत्रों को शामिल किया गया। इसमें चिकित्सा प्रतिष्ठानों के कामकाज और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के प्रावधानों व उसके तहत बनाए गए नियमों के अनुपालन पर ध्यान केंद्रित किया गया। निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सा प्रतिष्ठान मैसर्स लक्ष्मी मेडिकल हॉल, नोनियाल चौक, नौशेरा और मैसर्स स्याल मेडिकल हॉल, झांगड खंबा को मानकों के उल्लंघन करते पाया गए। इसमें रिकॉर्ड का रखरखाव न करना, विशेष रूप से फॉर्मूलेशन से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य नियामक उल्लंघन शामिल थे। इस पर दोनों प्रतिष्ठानों के संचालन को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया।
फोटो