फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   medical personnel raging in GMC

जीएमसी में फिर भड़के चिकित्सा कर्मी

Thu, 26 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 26 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
medical personnel raging in GMC

जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम सर्विलांस सेंटर में स्वाइन फ्लू के मरीजों को इलाज दे रहे चिकित्सा कर्मी वीरवार को भड़क गए। कर्मियों ने मास्क और अन्य दूसरी सुरक्षात्मक सुविधाएं मुहैया न करवाने पर जीएमसी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ देर के लिए कर्मियों ने कामकाज ठप रखा। चोपड़ा नर्सिंग के कुलवंत सिंह ने साफ किया कि पहले चिकित्सा स्टाफ की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित बनाई जाए। स्टाफ को बाद में सुविधाएं देने पर ही कर्मचारी काम पर लौटे। इसके साथ कर्मियों ने लगातार दूसरे दिन विरोध जताया।
विज्ञापन


चोपड़ा नर्सिंग होम के कर्मियों ने वीरवार सुबह अचानक कामकाज बंद कर दिया और बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे। उस समय स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी चल रही थी। होम में स्वाइन प्लू के पाजिटिव और संदिग्ध मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मियों ने आरोप लगाया कि जीएमसी प्रशासन कुंभकरणी नींद सो रहा है। जिस तरह डाक्टरों की स्वास्थ्य सुरक्षा जरूरी है, उसी तरह अन्य चिकित्सा स्टाफ को भी सुविधाएं दी जानी चाहिएं।


चिकित्सा कर्मी हाई रिस्क जोन में स्वाइन फ्लू के मरीजों के साथ इलाज दे रहे हैं, लेकिन एन-95 मास्क सहित उन्हें अन्य सुविधाएं देने में लेटलतीफी की जा रही है। इस बीच जीएमसी के अधीक्षक ने आश्वासन दिया, जिसके बाद सामग्री पहुंचने पर ही कर्मचारी शांत हुए।

कर्मियों का कहना है कि अगर उन्हें नियमित स्वास्थ्य सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जाए तो वे भविष्य में दोबारा विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed