फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Medical officer sacked for woman's roadside delivery in Samba

सांबा में महिला के सड़क किनारे प्रसव मामले में मेडिकल अफसर बर्खास्त

विज्ञापन
Medical officer sacked for woman's roadside delivery in Samba
सांबा। प्रवासी महिला के सड़क किनारे प्रसव मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डॉक्टर (कैजुल्टी मेडिकल अफसर) को बर्खास्त कर दिया है। एनआरएचएम के तहत तैनात डॉक्टर को प्रशासन ने बड़ी लापरवाही का दोषी पाया है। मामले में अस्पताल के अन्य स्टाफ की भूमिका को भी गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए प्रशासन ने एसडीएम घगवाल को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। एसडीएम रमकेश शर्मा पांच दिन में रिपोर्ट सौंपेगे। रिपोर्ट के आधार पर स्टाफ के अन्य सदस्यों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

डॉक्टर पर आरोप है कि गर्भवती महिला का प्रसव कराने के बजाय उसे जम्मू जाकर कोविड टेस्ट कराने को कहा और एंबुलेंस भी मुहैया नहीं करवाई। अस्पताल से लौटते समय महिला को प्रसव पीड़ा हुई और एक दवाई की दुकान के बाहर सड़क किनारे ही उसने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

रविवार की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया ने डॉ. अनिल पंसोत्रा को तत्काल बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए। आदेश में कहा गया है कि प्रसव पीड़ा में महिला को उपचार देने के बजाय कोविड टेस्ट के नाम पर लौटाना गंभीर लापरवाही है। एक दवा की दुकान के सामने प्रसव से जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरे में डाला गया। एसडीएम घगवाल इस पूरे प्रकरण की जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट सौंपें। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ही एंबुलेंस नहीं मिलने पर लोगाें ने डॉक्टरों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आरोप यह भी लगाए गए थे कि सामान्य बीमारी पर भी मरीजों को जम्मू रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed