{"_id":"66f0cef2cd042cb4d00ddc59","slug":"medical-conference-organised-at-government-medical-college-jammu-jammu-news-c-10-jam1008-447831-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर और दर्द प्रबंधन पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर और दर्द प्रबंधन पर चर्चा
विज्ञापन
जीएमसी जम्मू में 20वीं नॉर्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट कॉन्फ्रेंस में दीप प्रज्ज
-जीएमसी जम्मू में 20वीं नॉर्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट कॉन्फ्रेंस
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में एनेस्थीसिया, आईसीयू और पेन मेडिसिन विभाग की ओर से करवाए गए 20वें नॉर्थ जोन इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट सम्मेलन (एनजेड-आईएसएसीओएन) में क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में विशेषज्ञों ने अनुभव साझा करने के साथ प्रभावशाली सुझाव और बेहतर चिकित्सा प्रबंधन पर चर्चा की।
इस तीन दिनी सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ और चिकित्सा पेशेवर शामिल हुए। जिसमें पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, एम्स नई दिल्ली और एसजीपीजीआई लखनऊ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। मेंटरशिप: डेवलपिंग, गाइडिंग एंड सपोर्टिंग विषय थीम वाले इस सम्मेलन ने अग्रणी विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को अत्याधुनिक शोध, नैदानिक अनुभव साझा करने और एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर और दर्द प्रबंधन में भविष्य के रुझानों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया।
एनेस्थीसिया, क्रिटिकल केयर और दर्द निवारक दवाओं में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करते हुए 90 से अधिक शोध पोस्टर प्रस्तुत किए गए, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन की आयोजन अध्यक्ष प्रो. अनीता विग ने मुख्य अतिथि जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल और डीन डॉ. आशुतोष गुप्ता के सहयोग का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
सम्मेलन से राष्ट्रीय आईएसए के मानद सचिव डॉ. सुखमिंदर बाजवा , आयोजन सचिव प्रो. राजेश महाजन, प्रो. अनीता विग (आयोजन अध्यक्ष), प्रो. अंजू जम्वाल (वैज्ञानिक अध्यक्ष), प्रो. स्मृति गुलाटी (मुख्य सलाहकार), प्रो. मदन कटोच (सह-आयोजन सचिव), प्रो. अश्विनी कुमार (कोषाध्यक्ष), प्रो. अंजलि मेहता (पेपर और पोस्टर समन्वयक),कार्यशाला समन्वयक, डॉ. रेणु वाखलू, डॉ. नैने भद्राला और डॉ. अजय गुप्ता आदि जुड़े रहे।