फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   medical camp, today

Jammu News: चिकित्सा शिविर आज सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक, निशुल्क टेस्ट की मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
medical camp, today
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अमर उजाला और माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डीएस इंटरप्राइजेज, 2/3 एक्सटेंशन, साईं पैलेस त्रिकुटा नगर (कुल्लर मार्केट के पास) जम्मू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इसमें निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ निशुल्क टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। लोगों के लिए शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर का सभी वर्ग के लोग लाभ पा सकते हैं।

खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए नियमित तौर पर स्वास्थ्य जांच करवाना जरूरी है और इसलिए निशुल्क शिविर का लाभ उठाना चाहिए। कैंप में ईसीजी, बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट रेट, पेट का घेर, ब्लड प्रेशर, एसपीओ-2, ऊंचाई-वजन की जांच निशुल्क होगी। इसके अलावा एचबीए 1 सी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम क्रिएटिनिन, एलडीएल, बीयुएन, एसजीओटी वीएलडीएल, एसजीपीटी, सीरम कैलशियम, टीएसएच जैसे परीक्षण मामूली दरों में छूट पर करवा सकते हैं। माधवबाग 17 साल से आहार, विहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म की पंचसूत्र का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के साथ हृदय रोगों का इलाज कर रहा है। शिविर से संबंधित जानकारी व पंजीकरण करवाने के लिए मोबाइल नंबर 9070038037 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed