{"_id":"e6ee65d5f4ff7a57c474c8bccb61d67c","slug":"media-can-be-changing-negative-perception-about-jk-says-cm-mufti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया नकारात्मक धारणा दूर करने में मदद करे: मुफ्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया नकारात्मक धारणा दूर करने में मदद करे: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मीडिया से आग्रह किया है कि जम्मू-कश्मीर के बारे में नकारात्मक धारणा से उत्पन्न चुनौती का सामना करने के लिए रियासती सरकार की मदद करें।
विज्ञापन
आईबीएफ सदस्यों और टीवी चैनलों के उच्च पदाधिकारियों से बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य की नकारात्मक धारणा पर्यटन क्षेत्र में बाधा उत्पन्न करती है।
विज्ञापन
श्रीनगर में आयोजित बैठक में मुफ्ती ने पाकिस्तान के साथ बातचीत, क्रास एलओसी ट्रेड और पीओके यात्रा, असहिष्णुता, भाजपा के साथ गठबंधन, नीति आयोग, पर्यटन और विकास सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंतरिक मोर्चे पर एक साथ राज्य के तीन क्षेत्रों को लाना सबसे बड़ी चुनौती थी। राज्य के तीनों क्षेत्रों को जोड़ने में पिछली सरकार की असफलता पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव में खंडित जनादेश के बाद भाजपा के साथ पीडीपी का गठबंधन राज्य के तीन क्षेत्रों के मिलाप के उनके संकल्प को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने देश की समृद्ध विविधता और बहु संस्कृतिवाद के लिए कुछ हाशिये समूहों से उत्पन्न खतरे के चलते सतर्कता को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी अल्पसंख्यक द्वारा प्रचारित नफरत की राजनीति जो मीडिया का ध्यान बटोरती है।
उसके कारण विकास के एजेंडे को एक किनारे नहीं किया जा सकता। हमें बस उन्हें अनदेखा करके समाज में उनके स्थान को कम करने की जरूरत है।