फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   medanta city hospital is using herbs from jammu for treatment

जम्मू की हर्बल औषधियों से दिल्ली में हो रहा इलाज

Mon, 18 May 2015 09:35 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
medanta city hospital is using herbs from jammu for treatment

जम्मू की हर्बल औषधियों से राजधानी दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में इलाज किया जा रहा है। इसके लिए गुडगांव के मेदांता हास्पिटल में हर्बल बोटानिकल गार्डेन विकसित किया गया है। इसमें 30 से अधिक प्रजातियों के हर्बल प्लांट लगाए गए हैं। मरीजों को आधुनिक के साथ-साथ आयुर्वेदिक इलाज भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस गार्डेन को विकसित करने में यहां की इंडियन इंस्टीट्यूट आफ इंटिग्रेटिव मेडिसिन (आईआईआईएम) का योगदान है। आईआईआईएम तथा मेदांता द मेडिसिटी हास्पिटल के बीच पांच क्षेत्रों में दवा विकसित करने के लिए शोध के क्षेत्र में समझौता हुआ है। इसमें डायबिटीज का इलाज, घाव भरने के लिए दवा विकसित करना, कैंसर मैनेजमेंट तथा जलन के लिए हर्बल दवा विकसित करना शामिल है।

विज्ञापन

तो इसलिए लिया गया जम्मू का सहारा

medanta city hospital is using herbs from jammu for treatment

शोध कार्य को अच्छे तथा परिणामपरक बनाने के लिए आईआईआईएम ने हर्बल गार्डेन विकसित किया ताकि ताजा औषधियों से बेहतर परिणाम हासिल किया जा सके। मेदांता हास्पिटल के पांचवें तल पर यह गार्डेन जम्मू के वैज्ञानिकों की देखरेख में तैयार किया गया है। हास्पिटल की डॉ. गीता कृष्णन इन औषधियों का मरीजों पर इस्तेमाल कर रही हैं।

आईआईआईएम के निदेशक डॉ. राम विश्वकर्मा का कहना है कि दरअसल बाजार में मिलने वाली औषधियों में मिलावट की बहुत अधिक संभावना बनी रहती है। इस वजह से संस्थान ने बेहतर परिणाम के लिए गार्डेन विकसित किया ताकि ताजी तथा भरोसेमंद औषधियां मिल सकें।

ये प्रमुख औषधियां लगाई गई हैं
अश्वगंधा, वसा, चित्रक, गिलोय, मेंथा, इरंडा, पत्थरचट्टा, लेमन ग्रास, निरगुंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed