{"_id":"665e6312536a980ed803c1e4","slug":"mc-ward-10-samba-news-c-289-1-sjam1009-102726-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नप के वार्ड 10 में 25 साल से नहीं हुआ विकास, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नप के वार्ड 10 में 25 साल से नहीं हुआ विकास, लोगों में रोष
Tue, 04 Jun 2024 06:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
वार्ड में हैं 55 परिवार, अब स्थानीय लाेगों ने स्वयं ही उठाया गलियों के विकास का बीड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद के वार्ड 10 के कई मोहल्ले विकास से कोसों दूर हैं। इस कारण अनुसूचित वर्ग के लोगों के मोहल्ले में रोष है। लोगों के अनुसार 25 साल से वार्ड की गलियां विकास की रहा निहार रही हैं। अब स्थानीय लाेगों ने स्वयं ही गलियों के विकास का बीड़ा उठाया है। स्थानीय महिला वीना देवी, यशी देवी, मोहित कुमार, अजय कुमार ने कहा कि 25 साल से वार्ड में विकास कार्य नहीं हुए। कई बार पार्षदों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन किसी ने समाधान नहीं करवाया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की वार्ड के मोहल्ला पीर बाबा आैर पडेल में 25-25, जबकि एक अन्य मोहल्ले में पांच परिवार हैं। कुल मिलाकर इन मोहल्लों में 55 परिवार रहते हैं। ऐसे में गलियों के विकास को लेकर अनदेखी की गई है। अब स्थानीय लोग स्वयं ही गली का विकास कार्य किया है। लोगों का कहना है कि विकास के लिए भी वोट बैंक ही माना जाता है, जहां नेताओं का वोट बैंक होता है, वहां पर ही विकास होता है।
मोहल्लों की गलियों के लिए योजना बनाई थी। नगर परिषद का कार्यकाल समाप्त होने पर विकास कुछ थमा है, फिर भी उन्होंने उक्त मोहल्ले की गलियों के विकास की योजना भेजी है। चुनाव नतीजों के बाद टेंडर किया जाना है।
-पवन कोहली, पूर्व अध्यक्ष
नगर पालिका सांबा।