{"_id":"5a1062214f1c1b78548bdceb","slug":"may-be-online-course-open-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय में ऑन लाइन ओपन पाठ्यक्रमों को मंजूरी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विश्वविद्यालय में ऑन लाइन ओपन पाठ्यक्रमों को मंजूरी संभव
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
जम्मू विश्वविद्यालय की एकेडमिक कौंसिल की बैठक आने वाली 23 नवंबर को होने जा रही है। इसमेें आन लाइन ओपन पाठ्यक्रमों (एमओओसी) को मंजूरी संभव है। विश्वविद्यालय की डिजिटल पहल 17-17 के तहत इन पाठ्यक्रमों को शुरू किए जाने का फैसला लिया गया है, जिस पर इस बैठक में मुहर लगनी है। इसके अलावा एमएससी इलेक्ट्रानिक्स के पाठ्यक्रम में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने पर भी फैसला संभव है।
विज्ञापन
इस एकेडमिक कौंसिल की बैठक का 35 बिंदुओं का एजेंडा तय किया गया है, जिन पर बैठक के दौरान चर्चा होगी। इनमें तीन छात्रों के साथ एमएससी जियोलाजी (एचएसडी) का कोर्स चलाए जाने, एमबीए के छात्रों के लिए ऐड आन कोर्स के तौर पर ग्लोबल अंडरस्टैंडिंग में छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
बैठक में उन छात्रों के मसले पर भी चर्चा होगी, जिन्होंने एमए एजुकेशन में करने के बाद प्राइवेट अभ्यर्थी के तौर बीएड परीक्षा पास की है और 55 फीसदी से कम अंक हासिल किए हैं। उन्हें पास प्रतिशत सुधार का मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
गोजरी में मास्टर्स लेवल पर तीसरे और चौथे सेमेस्टर में ओपन कोर्स शुरू किए जाने पर भी मुहर संभव है। च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत रिवैल्यूएशन नतीजे की घोषणा के बाद अंडर ग्रेजुुएट पाठ्यक्रमों में छात्रों के प्रवेश के मसले को भी इस बैठक में रखा जाएगा।