फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

सेना के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

विज्ञापन
maut
सांबा। कस्बे के बार्डर मार्ग पर सेना की 6वीं जैक राइफल के एक हवलदार ने शनिवार को अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रक्षा सूत्रों के अनुसार कस्बे के बार्डर मार्ग पर 6वीं जैक राइफल के हवलदार मखन लाल न. 9103856 वाई निवासी छन्नी हिम्मत जम्मू ने शनिवार सुबह साढे़ ग्यारह बजे के करीब अपनी राइफल से अपने ऊपर गोली चला दी। फायर की आवाज सुन कर अन्य जवानों ने अधिकारियों को सूचित किया जिस पर उसे सेना के अस्पताल महेश्वर ले जाया गया। जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

आरएस पुरा में व्यक्ति ने लगाया फंदा
जम्मू। आरएस पुरा में एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति नशे आदी था और लंबे समय से तनाव में चल रहा था। शुक्रवार रात को पेड़ के साथ फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान गुरपाल सिंह निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है। पेड़ लटका शव देखकर लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

----
एसडीआरएफ के जवान ने लगाया फंदा
जम्मू। एसडीआरएफ गांधी नगर में सेवाएं दे रहे एक जवान ने शिव नगर में फंदा लगा लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अजय कुमार निवासी भलवाल ब्राह्मणा एसडीआरएफ में सेवाएं दे रहा था। काफी समय से जवान तनाव में था। जवान ने शेड पाइप से फंदा लगा लिया। तुरंत उसे अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed