फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   maut

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
maut
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड-चार निवासी युवक पवन कुमार (21) पुत्र गारा राम की करंट लगने से मौत हो र्गई। बताया जा रहा है कि उसे 11 केवी लाइन का करंट उस समय लगा जब वह अपने घर की छत पर सीढ़ी लगा कर बडे़ भाई की शादी की चलते सजावट कर रहा था। घर के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने पवन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पवन कुमार के बड़े भाई की शादी है। उसकी बरात निकलनी थी। इसी को लेकर वह छत पर सजावट का काम कर रहा था। इस दौरान बिजली की तारों ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण जहां घर में शादी का माहौल था, मातम छा गया। पूरा परिवार सदमे में आ गया है। घर में कुछ दिन से शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं। घर में रौनक का माहौल था। उसी घर में मातम छा गया। दुखद घटना के चलते कस्बे में भी मातम पसरा रहा। हर कोई यही कह रहा था कि जिस घर में शहनाई गूंजनी थी वहां इस प्रकार की घटना परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने पर हर कोई दुखी है। पवन के दोस्तों ने बताया कि वह सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण ले रहा था। पवन 11 वीं कक्षा में पढ़ाई करता था और तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। पिता गारा राम सेना से सेवानिवृत्त होने पर परिवार के साथ ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed