फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Vaishno Devi Shrine Board CoronaVirus Covid 19 Positive seven more staff: mata vaishno devi shrine board seven more staff found corona positive

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के और 12 कर्मी-पुलिसकर्मी कोरोना पीड़ित, स्वास्थ्य विभाग व्यापक स्तर पर ले रहा सैंपल

Wed, 19 Aug 2020 11:48 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 19 Aug 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Shrine Board CoronaVirus Covid 19 Positive seven more staff: mata vaishno devi shrine board seven more staff found corona positive
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड: कोरोना का सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को और 11 लोग पॉजिटिव पाए गए। एक घोड़ा चालक भी संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही यहां अब तक 34 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। पूरे भवन क्षेत्र में लगातार बोर्ड कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों तथा अन्य लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमण से बचाया जा सके। 

विज्ञापन


सोमवार तक 22 लोग संक्रमित थे। मंगलवार को और 12 मामले आने के बाद यह संख्या बढ़कर 34 हो गई है। मंगलवार को 11 श्राइन बोर्ड व पुलिसकर्मियों के साथ ही वार्ड नौ का घोड़ा चालक भी पॉजिटिव पाया गया। ज्ञात हो कि शनिवार को भवन पर आरती पुजारी के साथ ही उसकी पत्नी, दो बच्चे और बावर्ची पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को श्राइन बोर्ड के नौ और कर्मचारी संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताहभर से वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में श्राइन बोर्ड और पुलिस कर्मियों के व्यापक पैमाने पर सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed