{"_id":"6a9c7750fe44974d340428aa","slug":"mata-vaishno-devi-pilgrimage-helicopter-fares-hiked-by-15-percent-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी दर्शन: हेलिकॉप्टर का किराया 15 प्रतिशत बढ़ा, अगले महीने की इस तारीख से लागू होंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी दर्शन: हेलिकॉप्टर का किराया 15 प्रतिशत बढ़ा, अगले महीने की इस तारीख से लागू होंगी नई दरें
Sun, 06 Sep 2026 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/कटड़ा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:41 AM IST
सार
श्राइन बोर्ड ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए किराये में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अभी अधिसूचना जारी नहीं है, किंतु नई दरें 15 अक्तूबर से लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन
माैजूदा समय में एक तरफ का किराया 2,320 रुपये है। अब यह बढ़कर 2,700 हो जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अब हेलिकॉप्टर यात्रा के लिए अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। श्राइन बोर्ड ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए किराये में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अभी अधिसूचना जारी नहीं है, किंतु नई दरें 15 अक्तूबर से लागू होने की संभावना है।
विज्ञापन
माैजूदा समय में एक तरफ का किराया 2,320 रुपये है। अब यह बढ़कर 2,700 हो जाएगा। यानी प्रति व्यक्ति 380 की वृद्धि की गई है। वहीं, दोनों तरफ (आने-जाने) का मौजूदा किराया 4,700 है। नई दरें लागू होने पर ये किराया बढ़कर 5,400 रुपये हो जाएगा। श्राइन बोर्ड के अनुसार, इससे पहले 2022 से लेकर 2025 तक लगातार हर वर्ष किराये में 5-5 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। वर्ष 2023 में एक तरफ का किराया 2,100 रुपये था।
विज्ञापन
11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं, ऐसे में इस दौरान दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा। बता दें कि हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही होती है।
विज्ञापन
समय की बचत के साथ होते हैं विशेष दर्शन
मां वैष्णो देवी की यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा का विशेष महत्व है। यह सेवा खासकर बुजुर्गों, चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं और कम समय में यात्रा पूरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी है। हेलिकॉप्टर के जरिए कटड़ा से सांझीछत तक का सफर महज सात मिनट में पूरा हो जाता है। इसके साथ ही, दोनों तरफ के टिकट बुक करवाने वाले श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की ओर से विशेष दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है, जिससे उन्हें दर्शन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।