{"_id":"628888ed43f60450545d4130","slug":"mata-vaishno-devi-head-priest-amir-chand-dies-lt-governor-manoj-sinha-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mata Vaishno Devi: माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी का निधन, उपराज्यपाल ने जताया दुख
Sat, 21 May 2022 12:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 21 May 2022 12:08 PM IST
सार
कटड़ा में माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का आज निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है।
विज्ञापन
Mata Vaishno Devi Head Priest Amir Chand
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद का आज कटड़ा में निधन हो गया। वे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के गठन के समय से ही माता के भवन बतौर पुजारी अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है और शोकाकुल परिवार उनके अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, 'माता वैष्णो देवी के प्रमुख पुजारी अमीर चंद जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। शोकाकुल परिवार व उनके अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।'
विज्ञापन