{"_id":"69b06fc65279048e8e057943","slug":"mastermind-behind-the-escape-of-three-inmates-from-the-rs-pura-juvenile-home-arrested-in-punjab-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: आरएस पुरा बाल सुधार गृह से तीन कैदियों को भगाने का मास्टरमाइंड पंजाब से गिरफ्तार, जम्मू लाकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: आरएस पुरा बाल सुधार गृह से तीन कैदियों को भगाने का मास्टरमाइंड पंजाब से गिरफ्तार, जम्मू लाकर पूछताछ
Wed, 11 Mar 2026 12:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:54 AM IST
सार
इन्हें भगाने की पूरी साजिश रचने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसे जम्मू लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएस पुरा स्थित बाल सुधार गृह से खौफ गैंग के गुर्गे करणजीत सिंह उर्फ गुग्गा और दो पाकिस्तानी कैदियों के फरारी मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। इन्हें भगाने की पूरी साजिश रचने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। उसे जम्मू लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार विदेश में बैठे खौफ गैंग के सरगना ने करणजीत को सुधार गृह से सुरक्षित बाहर निकालने की पूरी जिम्मेदारी इसी को सौंपी थी। वारदात को अंजाम देने के कुछ दिन पहले ही वह पंजाब से जम्मू आया था। बाल सुधार गृह भी गया। इसके बाद भागने की पूरी तैयार की। उसी के निर्देश पर एक स्थानीय युवक के जरिये करणजीत सिंह तक सूचेतगढ़ निवासी राहुल उर्फ लट्टू ने देसी कट्टा और धारदार हथियार पहुंचाए।
विज्ञापन
16 फरवरी को जब तीनों आरोपी बाल सुधार गृह से फरार हुए थे तो आरोपी ने उन्हें हरियाणा पहुंचने में मदद की थी। उनके लिए बस टिकट सहित अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था पहले ही कर ली थी। हालांकि जांच प्रभावित न हो इसलिए पुलिस ने अभी तक इस मास्टरमाइंड की पहचान उजागर नहीं की है। आने वाले दिनों में पुलिस इस मामले में सभी जानकारी सार्वजनिक करेगी। गैंगस्टर करणजीत को पकड़ने के लिए भी पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अंबाला में पकड़े गए पाकिस्तानियों से खुला राज
इस पंजाब कनेक्शन का पर्दाफाश फरार पाकिस्तानी कैदियों से पूछताछ में हुआ। सुधार गृह से भागने के अगले ही दिन अंबाला पुलिस ने दोनों पाकिस्तानी युवकों (मोहम्मद सनाउल्लाह और एहसान अली) को पकड़ लिया था। इसके बाद उन्हें एसओजी सौंप दिया है। अब एसओजी उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। इसी पूछताछ में और बाल सुधार गृह में कट्टा पहुंचाने वाले युवक राहुल से पूछताछ के बाद पंजाब के मास्टरमाइंड का सुराग मिला। इसके बाद जम्मू पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया।
16 फरवरी को आरोपी बाल सुधार गृह में देसी कट्टा और तेजधार हथियार से ड्यूटी पर तैनात एसपीओ और हेड कांस्टेबल पर हमला कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और लापरवाही के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया।