फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive shuffling in jammu kashmir police

दनादन तबादले, निजाम में भारी उलटफेर

Tue, 17 Mar 2015 01:43 AM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
massive shuffling in jammu kashmir police

रियासत की नई सरकार ने रविवार को निजाम में भारी उलटफेर किया है। गृह सचिव के अलावा जम्मू और श्रीनगर के डिवीजनल कमिश्नर और आईजीपी का स्थानांतरण कर दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़े, क्लिक कर जानिए, अधिकारियों के नए विभाग
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रधान सचिव (गृह) सुरेश कुमार को हटा दिया गया। उनके स्थान पर योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव ब्रज राज शर्मा को नया प्रधान सचिव गृह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़े, मसर्रत विवाद के बाद गृह सचिव को हटाया

पुराने विभाग का उनके पास अतिरिक्त प्रभार होगा। सुरेश कुमार का स्थानांतरण डायरेक्टर, जेएंडके इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रुरल डेवलपमेंट विभाग में किया गया है।

पढ़े, बदले की भावना से काम नहीं करेगी सरकार: अख्तर

सिविल प्रशासन के 45 और पुलिस प्रशासन के 14 अधिकारियों का तबादला हुआ है। तबादला सूची में आईएएस, आईपीएस और केएएस तीनों संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू और कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।

पढ़े, निर्मल के दखल से दानिश बने आईजी जम्मू

जम्मू के डिवकाम शांत मनु को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि पीएचई, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के सचिव पवन कोतवाल को जम्मू का नया डिवकाम नियुक्त किया गया है।

कश्मीर से जम्मू बुलाए गए अधिकारी

massive shuffling in jammu kashmir police

कश्मीर के डिवकाम रोहित कांसल को पब्लिक वर्क्स (आरएंडबी) का सचिव बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव गज्जानफर हुसैन को कश्मीर का डिवकाम बनाया गया है। जम्मू और कश्मीर संभाग के आईजीपी सहित 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए।

दानिश राणा जम्मू संभाग के नई आईजी होंगे, जबकि एसजेएम गिलानी को कश्मीर संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जम्मू के आईजी राजेश कुमार को डायरेक्टर शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर और कश्मीर के आईजी अब्दुल गनी मीर को आईजी (सीआईडी) बनाया गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय की सचिव देव लता को जेएंडके सर्विस सेलेक्शन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। वन विभाग के सचिव मोहम्मद अफजल भट को राजस्व विभाग का सचिव और जेएंडके स्पेशल ट्र्ब्यिूनल के सदस्य तुषार कांति शर्मा को सरकार, एआरआई और प्रशिक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर सरमाद हाफिज का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।

अमरनाथ और वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ बदले

massive shuffling in jammu kashmir police

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ बदल दिए गए हैं। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ डॉ. मनदीप कुमार भंडारी को वापस बुलाकर सचिव राहत एवं पुनर्वास बनाया गया है। उनके पास विश्व बैंक की नई परियोजनाओं को देखने वाली यूनिट के सीईओ का भी प्रभार रहेगा।

इसके अलावा राज्यपाल के प्रधान सचिव राकेश कुमार गुप्ता को वन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव ही श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के भी सीईओ होते हैं।

राज्यपाल एनएन वोहरा से भंडारी और गुप्ता को रिलीव करने की गुजारिश की गई है। कैबिनेट के प्रवक्ता शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि इन पदों के लिए राज्यपाल के पास अफसरों के नामों का पैनल भेजा जाएगा। इस पैनल में से गवर्नर श्राइन बोर्ड के सीईओ की नियुक्ति को मंजूरी देंगे।ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed