जम्मू और कश्मीर : प्रशासन में व्यापक फेरबदल, 88 केएएस अफसर बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर रियासत में व्यापक पैमाने पर प्रशासन में फेरबदल किया गया है। प्रशासन ने 88 केएएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही 53 जूनियर केएएस अफसरों को टाइम स्केल दिया गया है।
एसडीएम बसंतगढ़ अत्तर चंद को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर रियासी, मसर्रत हाशिम को एसडीएम कंगन, दिल मीर चौधरी को एसडीएम रामसू, अतम देव सिंह को डिप्टी डायरेक्टर हैंडीक्राफ्ट्स, सुनील कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर रेवन्यू (एसीआर) डोडा, पीरजदा जहूर अहमद को डिप्टी डायरेक्टर सिविल सप्लाई कश्मीर बनाया गया है। सैय्यद शब्बी अहमद को डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म कश्मीर, मोहम्मद अशरफ शेख को प्रोजेक्ट अफसर वेज इम्प्लायमेंट श्रीनगर, एसडीएम खौड़ देवेंद्र पाल को असिस्टेंट कमिश्नर रेवन्यू कठुआ, राजीव मगोत्रा को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर सांबा, प्रियंका भट को जीएम मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन, शाहनवाज शेख को एसीआर शोपियां के पद पर भेजा गया है।
राज मोहम्मद को डिप्टी सेक्रेटरी परिवहन, अजीत सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स जम्मू, देवेंद्र कुमार को डिप्टी सेक्रेटरी जनजातीय, अनिल कुमार ठाकुर को एसडीएम खौड़, प्रदीप सिंह चिब को एसडीएम डूडू, मुजफ्फर अली मलिक को डिप्टी सेक्रेटरी रेवन्यू, सपना कोतवाल को प्रोजेक्ट मैनेजर आईडब्ल्यूएमपी, शाजिया कौसर को प्रोजेक्ट मैनेजर आईडब्ल्यूएमपी राजोरी, खालिद हुसेन को असिस्टेंट सेटलमेंट अफसर जम्मू बनाया गया है। मोहम्मद रउफ रहमान को एसीआर श्रीनगर, जतिंदर मिश्रा को असिस्टेंट कमिश्नर सेंट्रल, राकेश कुमार वैद को असिस्टेंट कमिश्नर स्टेट टैक्स, सुभाष चंद्र को डिप्टी सेक्रेटरी पशुपालन के पद पर भेजा गया है।
पंकज भगोत्रा को डिप्टी सेक्रेटरी राज्यपाल सचिवालय, विकार अहमद गिरि को एसीआर उधमपुर, विवेक फोंसा को डिप्टी सेक्रेटरी वन, अमर ज्योति रैना को प्रोजेक्ट अफसर सेल्फ इम्प्लायमेंट कठुआ, किशोर सिंह को प्रोजेक्ट अफसर वेज इम्प्लायमेंट किश्तवाड़ बनाया गया है। अफाक अहमद-डिप्टी सेक्रेटरी आईटी, कैसर अहमद भवानी-जीएम डीआईसी रामबन, मजाद जहांगीर-स्पेशल अफसर औकाफ, मेहराजुद्दीन-डिप्टी डायरेक्टर ग्रामीण स्वच्छता कश्मीर, सुहैल अहमद-डिप्टी सेक्रेटरी हार्टिकल्चर, राजकुमार मिश्री-डिप्टी सेक्रेटरी हाउसिंग, संसाद चंद-जीएम डीआईसी सांबा बनाए गए हैं।
अर्चना रैना को डिप्टी सेक्रेटरी समाज कल्याण, राकेश कुमार को डिप्टी सेक्रेटरी संस्कृति, सैय्यद नजीर अहमद को पीडीडी, गुलाम अहमद खान को कस्टोडियन ट्रेड सेंटर सलामाबाद, मोहम्मद फारूक मलिक को असिस्टेंट कमिश्नर राहत जम्मू, लाल चंद को सेक्रेटरी महिला आयोग, मोहम्मद बाकिर को डिप्टी डायरेक्टर इम्प्लायमेंट सेंटर कारगिल, अब्दुल जफर जरगर को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर लेह, मलिक सुहैल अहमद को डिप्टी सेक्रेटरी सर्विस सलेक्शन बोर्ड, मोहम्मद उस्मान खान को डिप्टी सेक्रेटरी जीएडी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
नासिर अली-डिप्टी सेक्रेटरी पब्लिक सर्विस कमीशन, डा. आमिर हुसैन-एसीआर किश्तवाड़, रीतिका अरोड़ा-डिप्टी सेक्रेटरी आपदा प्रबंधन, जावेद इकबाल-एसडीएम मारवाह, प्रीति शर्मा-डिप्टी सेक्रेटरी तकनीकी शिक्षा, सैय्यद अल्ताफ हुसैन मुसवी-कलेक्टर पीडब्ल्यूडी श्रीनगर, मुजमिल मकबूल बेग-डिप्टी सेक्रेटरी पीएचई, तनवीर उल माजिद वानी-डिप्टी सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा, अब्दुल बशीर अहमद-डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर पुलवामा, कुसुम चिब-डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर उधमपुर, ओवैस मुश्ताक-एसडीएम कोकरनाग बनाए गए हैं।
मीर इम्तियाज उल अजीज को एसीआर कुलगाम, सिद्धार्थ धीमान को डिप्टी सेक्रेटरी राज्यपाल सचिवालय, सैय्यद फहीम अहमद को एसडीएम पहलगाम, नुजहत खुर्शीद को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर बडगाम, बिलाल मुख्तार डार को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर बांदीपोरा, अभिषेक अबरोल को डिप्टी सेक्रेटरी स्कूल शिक्षा, विकास धर बागती को डिप्टी सेक्रेटरी उच्च शिक्षा, शबनम राशिद को जीएम डीआईसी कुलगाम, गुरप्रीत सिंह को डिप्टी सेक्रेटरी गृह, विनय कुमार को प्रोजेक्ट मैनेजर आईडब्ल्यूएमपी के पद पर भेजा गया है।
विश्वजीत सिंह-एसडीएम बनी, सैय्यद यासीर फारूक-एसीआर अनंतनाग, रेहाना अख्तर बिजली-डिप्टी डायरेक्टर सूचना जम्मू, आदिल फरीद-डिप्टी सेक्रेटरी वित्त, रईस अहमद भट-असिस्टेंट कमिश्नर नजूल श्रीनगर, शारिब साहरन-जीएसटी सेक्रेटिएट, टीना महाजन-स्पेशल कलेक्टर डिफेंस उधमपुर, नाजिया हसन-प्रोजेक्ट अफसर वेज इम्प्लायमेंट कुलगाम, जी हक-एसडीएम गुल, मनीषा कौल-डिप्टी डायरेक्टर इम्प्लायमेंट सेंटर जम्मू, साहिल जंडियाल-एसडीएम मेंढर, रिजवान असगर-डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर राजोरी, प्रिंस नूरुल हमीद-असिस्टेंट कमिश्नर लैंड रिकार्ड्स, मुश्ताक अहमद लोन-डिप्टी सेक्रेटरी युवा सेवाएं, मोहम्मद इमरान खान-डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर कुलगाम, विकास आनंद-डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर पुंछ, ए पीटर-एसडीएम बसंतगढ़, मसूद अहमद-डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अफसर किश्तवाड़ और जाहिद राशिद खान-जीएम डीआईसी गांदरबल बनाए गए हैं।
जगजीत कुमार पब्लिक सर्विस कमीशन सदस्य बने
राज्यपाल ने आईपीएस (रिटायर्ड) जगजीत कुमार को पब्लिक सर्विस कमीशन का सदस्य नियुक्त किया है। मंगलवार को जीएडी की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया।