फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Massive Fire in Akhnoor Three Shops Gutted, Two Houses Damaged

J&K: अखनूर में भड़की आग ने मचाई तबाही, दमकल की 10 गाड़ियां जुटीं, तीन दुकानें जलकर राख; दो मकान भी क्षतिग्रस्त

Sat, 16 May 2026 01:31 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क अखनूर
अमर उजाला नेटवर्क अखनूर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 16 May 2026 01:31 PM IST
सार

अखनूर-जोड़ियां मुख्य मार्ग पर भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं और पीछे बने दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों सहित छह घंटे से अधिक चले राहत कार्य के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन
Massive Fire in Akhnoor Three Shops Gutted, Two Houses Damaged
अखनूर में भीषण अग्निकांड - फोटो : संवाद

विस्तार

अखनूर कस्बे में अखनूर-जोड़ियां मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं जबकि पीछे बने दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते काला धुआं पूरे कस्बे में फैल गया और दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों ने टिके ट्रेडर्स हार्डवेयर एवं सेनेटरी शोरूम से काला धुआं उठता देखा। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग, पुलिस तथा दुकान मालिकों को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचतीं आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और साथ लगती ओपीकेएल ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान तथा बाबू राम स्वीट्स तक फैल गई।
विज्ञापन




आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां, जल शक्ति विभाग के पानी से भरे टैंकर तथा पुलिस टीम लगातार राहत कार्य में जुटी रही। दमकल विभाग की लैडर वाली बड़ी गाड़ी भी मौके पर पहुंची, जिसकी सहायता से ऊपरी मंजिलों पर पानी डाला गया। हार्डवेयर स्टोर में रखे सामान के कारण आग इतनी तेज थी कि दमकल कर्मियों का अंदर जाना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के चलते दुकानों के पीछे बने दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जेसीबी मशीन से पीछे की दीवारों को तोड़ा गया ताकि दबाव के कारण कोई बड़ा हादसा न हो। आग की लपटें छत तक पहुंच गई थीं और छत फटने से आग बाहर फैल रही थी।

घटना के दौरान भगवती मेडिकल क्लीनिक सहित आसपास की अन्य दुकानों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया। आग बुझाने का अभियान छह घंटे से अधिक समय तक जारी रहा, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।

अखनूर पुलिस ने थाना प्रभारी डॉ. अहमद के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर एसडीएम अखनूर मुख्तार लोन, एसडीपीओ अखनूर वरिंदर गुप्ता, तहसीलदार नरेश कुमार तथा फायर एवं इमरजेंसी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


विधायक अखनूर मोहन लाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए। घटना के चलते अखनूर-जोड़ियां मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और पुलिस को ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed