फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   massive fire broke out at uri hydel power project

श्रीनगर: उड़ी के पॉवर प्रोजेक्ट में भीषण आग

Thu, 20 Nov 2014 06:08 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 06:08 PM IST
विज्ञापन
massive fire broke out at uri hydel power project

श्रीनगर के उड़ी के हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में भीष्ण आग लगी है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के बारामूला जिले के उड़ी में हाइडल पॉवर प्रोजेक्ट-2 में सुबह अचानक से आग लग गई।

विज्ञापन


अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पॉवर प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर एसके सिंह ने घटना की पुष्टि की है। एसके सिंह का कहना है कि अभी तक आग लगी हुई है।
विज्ञापन


पॉवर स्टेशन में आग लगते ही प्रोजेक्ट में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच सभी को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया है।

बता दें कि, पॉवर प्रोजेक्ट के मेन पॉवर स्टेशन में दाखिल होना बेहद मुश्किल है। चीफ इंजीनियर का कहना है कि, अभी तक मौके पर कोई फायर टेंडर नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण लगी आग'

massive fire broke out at uri hydel power project

चीफ इंजीनियर एसके सिंह का कहना है कि, पॉवर स्टेशन में जहां आग लगी है, वहां जाने के‌ लिए अंडरग्राउंड रास्ता है जो एक सुरंग होकर गुजरता है, इसके लिए राहत दल को राहत कार्य शुरू करने से पहले गैस मास्क की जरूरत पड़ेगी लेकिन अभी हमारे पास गैस मास्क वगैरह भी नहीं हैं।

बारामूला के डिप्टी कम‌िश्नर फारूक लोन का कहना है कि, पॉवर प्रोजेक्ट-2 में सुबह आग लग गई थी, बारामूला और उड़ी से फायर ब्रिगेड के गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।

उनका कहना है कि, ऐसा लगा रहा है कि प्रोजेक्ट में इस्तेमाल किए जा रहे किसी ट्रांस्फारमर में खराबी के कारण आग लगी है, लेकिन पुख्ता तौर पर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था उद्घाटन

massive fire broke out at uri hydel power project

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, टेक्निकल कारणों से आग लगी है, आग पर काबू पाने के लिए प्रोजेक्ट के पॉवर हाउस को बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि, आग इतनी भीष्‍ण है कि राहत एंव बचाव दल के लोग पॉवर स्टेशन के भतीर नहीं घुस पा रहे हैं।

कई बार भीतर घुसने का प्रयास किया गया लेकिन आग के धुंए के कारण सुरंग में सांस लेने में परेशानी हो रही है और कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा है।

गौरतलब है कि झेलम नदी पर बनाए जा रहे एनएचपीसी के इस 240 मैगावॉट के पॉवर प्रोजेक्ट का उद्घाटन चार जुलाई को पीएम मोदी ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed