{"_id":"5dbf08988ebc3e017b4c1982","slug":"massive-anti-encroachment-drive-on-cards-in-srinagar-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में 200 से ज्यादा अतिक्रमणों की हुई पहचान, 1000 हेक्टेयर से अधिक ऐसी भूमि कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में 200 से ज्यादा अतिक्रमणों की हुई पहचान, 1000 हेक्टेयर से अधिक ऐसी भूमि कब्जे में
Sun, 03 Nov 2019 10:34 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
लाल चौक, श्रीनगर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
श्रीनगर शहर में 200 से अधिक अतिक्रमणों की पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा राजस्व विभाग ने एक हजार हेक्टेयर से अधिक ऐसी भूमि की भी शिनाख्त की है जो अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है।
आधिकारियों की ओर से रविवार को बताया गया कि वह अतिक्रमण के खिलाफ पहले चरण की शुरुआत कर रहा है। सभी संबंधित विभागों को इस बारे में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह अतिक्रमण जमीन के अलावा झीलों में भी हैं।
राजस्व विभाग द्वारा गिलसर और खुशालसर झीलों में किए गए अतिक्रमण की पहचान कर एक विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है।

Trending Videos
श्रीनगर के उपायुक्त इकबाल चौधरी ने बिजली, पानी की आपूर्ति, जल निकासी और सड़कों के लिए कॉलोनियों और राज्य की भूमि और जल निकायों में बनाई गई संरचनाओं के लिए संबंधित विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है। पिछले महीने श्रीनगर में 20 से अधिक अतिक्रमण हटाए थे तथा एक दर्जन एफआईआर दर्ज की गई थीं।