फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Martyrdom day of Dr Shyama Prasad Mukherjee being observed in Jammu Kashmir

बलिदान दिवस पर भाजपा के मुख्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 23 Jun 2019 07:43 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 23 Jun 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
Martyrdom day of Dr Shyama Prasad Mukherjee being observed in Jammu Kashmir
पार्टी मुख्यालय में मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष एवं महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने रविवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। पार्टी मुख्यालय में मुखर्जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने इस अवसर पर आयोजित सेमीनार में कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों ने देश से जम्मू-कश्मीर को अलग करने की साजिश रची थी, मगर डॉ. मुखर्जी ने अपना बलिदान देकर उनकी साजिश को नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विरोध और बहादुरी की वजह से ही जम्मू-कश्मीर में प्रवेश के लिए लगाए गए परमिट सिस्टम को हटाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी आधुनिक विश्व के संत थे। वह कोलकाता विश्वविद्यालय के युवा कुलपति नियुक्त हुए। उन्होंने ब्रिटिश शासन से देश को मुक्त करने के लिए आंदोलनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मुखर्जी नेहरू के मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने जनविरोधी नीतियों की वजह से कांग्रेस को छोड़ दिया और 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जिसकी मौजूदा दौर में भाजपा के रूप में देश के कोने-कोने में पहुंच है। 
विज्ञापन


महासचिव संगठन अशोक कौल ने एक विधान एक निशान और एक प्रधान के लिए जम्मू-कश्मीर में पंडित प्रेम नाथ डोगरा के सहयोग से डॉ. मुखर्जी द्वारा चलाए गए आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया और उनकी मौत पूरी तरह से सियासी हत्या थी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, प्रदेश सचिव डॉ. सुरेश अजय मगोत्रा ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। ब्रिगेडियर रिटायर अनिल गुप्ता ने मंच का संचालन किया और प्रणीश महाजन ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पुस्तकों का किया विमोचन
सेमीनार के दौरान भाजपा की लाइब्रेरी और दस्तावेज विभाग के प्रभारी कुलभूषण महोत्रा की ओर से लिखित दो पुस्तकों जिसमें ‘जम्मू कश्मीर की संघर्ष गाथा-प्रजा परिषद का इतिहास’ और ‘सौ दस्तावेज’ का विमोचन प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में किया। 

डॉ. मुखर्जी की पुण्य तिथि पर स्वास्थ्य शिविर लगाया
भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कच्ची छावनी स्थित सिटी पैलेस में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने शिविर का उद्घाटन किया। मणिपाल हास्पिटल के प्रबंधक अमित बलगोत्रा और भाजपा महासचिव युद्धवीर सेठी की ओर से आयोजित किए गए शिविर में डाक्टरों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और बीपी, शूगर, बीएमडी और ईसीजी टेस्ट भी किए गए। इस अवसर पर पूर्र्व विधायक राजेश गुप्ता, नगर निगम की सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलदेव सिंह बिलोरिया, जम्मू जिला प्रभारी जुगल डोगरा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed