फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Martyr Amjad Ali Khans Daughters Cry Leaves Nation In Tears

झकझोर देगी ये पुकार: बहादुर पिता को जिंदा कर गोद में जाने की कोशिश करती डेढ़ साल की बेटी, कलेजा चीर देगा Video

Thu, 18 Dec 2025 08:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Thu, 18 Dec 2025 08:44 PM IST
सार

ताबूत में रखे पिता के शव को देखकर बच्ची बार-बार 'पापा-पापा' कह रही है और उनकी गोद में जाने की कोशिश कर रही है। उस मासूम को यह अहसास नहीं कि उसके पापा अब देश की रक्षा करते हुए अमर हो चुके हैं।

विज्ञापन
Martyr Amjad Ali Khans Daughters Cry Leaves Nation In Tears
शहीद पिता को उठाती मासूम बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान देश ने अपना एक और वीर सपूत खो दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) में तैनात कांस्टेबल अमजद अली खान सोआन जंगल क्षेत्र में पाकिस्तानी आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन

गोद में जाने की करती रही कोशिश
शहादत के बाद अब उनके घर से सामने आया एक वीडियो हर दिल को झकझोर कर रख देने वाला है। वीडियो में उनकी नन्ही-सी बेटी अपने पापा को उठाने की मासूम कोशिश करती नजर आ रही है। उसे क्या पता कि जिसके लिए वह 'पापा-पापा' कहकर गोद में जाने की जिद कर रही है, वह अब कभी वापस नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर आया हर किसी का कलेजा
बुधवार को शहीद अमजद अली खान का पार्थिव शरीर पुंछ स्थित उनके पैतृक घर लाया गया। जैसे ही ताबूत घर पहुंचा, पूरा माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी सदमे में बेसुध थी और घर की फिजा मातम में डूबी हुई थी। उसी बीच डेढ़ साल की मासूम बेटी अपने पिता के ताबूत के पास जाकर उन्हें उठने के लिए पुकारती रही। उसकी मासूम आवाज सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और कलेजा भर आया।

विज्ञापन

टूट गया हर किसी का दिल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ताबूत में रखे पिता के शव को देखकर बच्ची बार-बार 'पापा-पापा' कह रही है और उनकी गोद में जाने की कोशिश कर रही है। उस मासूम को यह अहसास नहीं कि उसके पापा अब देश की रक्षा करते हुए अमर हो चुके हैं। यह दृश्य देखकर हर किसी का दिल टूट गया।

देश ने खोया बहादुर सिपाही
शहीद जवान के गांव पहुंचते ही सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। हर आंख नम थी और हर जुबां पर सिर्फ एक ही बात-देश ने अपना एक बहादुर सिपाही खो दिया।
 
 

आयोजित हुआ सम्मान समारोह
उधमपुर के डिस्ट्रिक्ट पुलिस लाइंस में शहीद कांस्टेबल अमजद अली खान को श्रद्धांजलि देने के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सीआरपीएफ के जवान और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। गन सैल्यूट के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed