{"_id":"5839c6914f1c1b983513cb6e","slug":"market-open-in-srinagar-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में शनिवार को दिखी ईद जैसी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में शनिवार को दिखी ईद जैसी रौनक
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के बाजारों में रौनक
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। बाजार और स्कूल खुले, सड़कों पर दौड़ता दिखा पब्लिक ट्रांसपोर्ट। करीब चार महीनों के अधिक समय से जारी बंद से लोगों ने एक बार फिर राहत की सांस ली। ऐसा दूसरी बार हुआ है कि अलगाववादियों ने अपने बंद के कैलेंडर में शनिवार और रविवार दो दिन के लिए लोगों को पूरे दिन की छूट दी है।
आज एक बार फिर से घाटी में सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट आया। सुबह से ही घाटी में दुकानें और अन्य कारोबारी इदारे खुले हुए दिखे। श्रीनगर शहर में हर तरफ चहल-पहल दिख रही थी।
दुकानों के अलावा सड़कों पर प्राइवेट के साथ-साथ आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी दौड़ता दिखाई दिया। कई स्कूल भी खुले, बच्चे स्कूल जाते भी दिखे। इस सबसे लोगों ने एक बार फिर से राहत की सांस ली। यह रौनक देर शाम तक देखने को मिली।
विज्ञापन
बाजारों में ट्रैफिक कछुए की चाल चलता दिखा और शाम के समय गाड़ियों और दुकानों की लाइटों से बाजार जगमगाते दिखाई दिए। ऐसा लग रहा था जैसे ईद से पहले की रौनक बाजारों में होती है।
एक स्थानीय दुकानदार फिरोज अहमद के अनुसार काफी समय से नुक्सान झेलना पड़ रहा था लेकिन अब दुकान पर ग्राहक देख दिल खुश होता है। कश्मीर में 8 जुलाई को आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से हालात हिंसक हो गए थे। तब से माहौल बिगड़ा हुआ है।