{"_id":"68586a517f1995da9e0e7b64","slug":"marathon-cultural-news-jammu-news-c-10-lko1027-642898-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कारगिल युद्धवीरों के सम्मान में दौड़े देश भर के धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कारगिल युद्धवीरों के सम्मान में दौड़े देश भर के धावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रास में सरहद शौर्याथन, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कारगिल युद्धवीरों के सम्मान में रविवार को द्रास में सरहद शौर्याथन का आयोजन किया गया। 21 किलोमीटर की इस हाफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कारगिल युद्ध स्मारक से शुरू हुई इस हाफ मैराथन में लद्दाख के साथ ही देश भर से करीब दो हजार एथलीटों ने शिरकत की।
सेना के साथ पुणे की एक संस्था सरहद ने इस मैराथन का संयुक्त आयोजन किया था। इसमें पांच किलोमीटर, 10 और 21 किमी की तीन श्रेणियां रखी गई थीं। एकनाथ शिंदे ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इतनी बड़ी संख्या में एथलीटों के द्रास पहुंचने को सेना पर भरोसे का प्रतीक करार दिया। उन्होंने कारगिल युद्ध स्मारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल युद्ध में 559 सैनिकों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। वीरों के सम्मान में 26 जुलाई तक कार्यक्रमों की एक शृंखला का आयोजन किया जाएगा। माैके पर लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के चेयरमैन मोहम्मद जफर आखून, फायर फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला सहित सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -
लेजर शो के लिए दी तीन करोड़ रुपये की राशि
कारगिल वार मेमोरियल पर लेजर शो का आयोजन किया जाता है। इसके लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने तीन करोड़ रुपये की रकम दी है। उन्होंने संबंधित राशि का चेक फायर फ्यूरी कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला को सौंपा।
विज्ञापन
-- -- -
शिंदे ने दिलाया पर्यटन प्रोत्साहन के लिए सहायता का भरोसा
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एलएएचडीसी के चेयरमैन मो. जफर आखून के बीच कारगिल के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। शिंदे ने द्रास में पर्यटन प्रोत्साहन का भरोसा दिलाया। साथ ही द्रास उप जिला अस्पताल को एक सीटी स्कैन मशीन देने का भी आश्वासन दिया।