फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many terrorists killed by security forces in poonch of jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तबाही की साजिश नाकाम, एलओसी पर 13 आतंकी ढेर

Mon, 01 Jun 2020 09:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Jun 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
many terrorists killed by security forces in poonch of jammu and kashmir
फाइल फोटो
पाकिस्तान की जम्मू-कश्मीर में तबाही की साजिश को नाकाम करते हुए सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर 13 आतंकियों को मार गिराया। मेंढर सेक्टर में सीमा पार निखियाल क्षेत्र में चल रहे तीन लांचिंग पैड तबाह कर दिए। भारत की कार्रवाई में आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


पुंछ में पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले में कस्बा से लेकर मेंढर और बालाकोट तक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी करते हुए बड़ी संख्या में आतंकियों को इस पार घुसपैठ कराने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


इस पर सेना ने 28 मई से ही पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब देते उन चौकियों को निशाना बनाया जहां से गोलाबारी की जा रही थी। इस दौरान मेंढर के निखियाल क्षेत्र में चल रहे तीन लांचिंग पैड्स को तबाह करने के साथ ही वहां घुसपैठ के लिए तैयार बैठे 10 आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की जवाबी कार्रवाई में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी सेना के आधा दर्जन जवान भी घायल हुए हैं। तलाशी अभियान चला रहे जवानों एवं अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा के आगे इन आतंकियों के शव पड़े हुए देखा है। सेना ने आतंकियों के शव को कब्जे में लेने का प्रयास जारी रखा है लेकिन पाकिस्तानी पोस्ट नजदीक होने के चलते गोलाबारी शुरू करने की आशंका में इसमें दिक्कतें आ रही हैं। 

बैठक में चुनौतियों से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा

वहीं, नौशेरा में 28 मई की सुबह साढ़े छह बजे राजा पोस्ट के पास एलओसी से 20 मीटर अंदर भारतीय सीमा में तेज धमाका हुआ। घुसपैठ की आशंका में भारतीय पोस्ट से संदिग्ध हलचल वाले इलाके में जोरदार गोलाबारी की गई। इसके बाद घुसपैठ के संभावित रूट को पूरी तरह सील कर दिया गया। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

31 मई को तीन आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े पाए गए। पाकिस्तानी पोस्ट नजदीक होने के चलते शवों को नहीं उठाया जा सका क्योंकि दूसरी ओर से गोलाबारी में जानी नुकसान का खतरा था।  मारे गए आतंकियों से दो एके 47 राइफल, एक यूएस निर्मित एम 16 राइफल, एक 9 एमएम चाइनीज पिस्टल, एक यूबीजीएल, छह यूबीजीएल ग्रेनेड, पांच हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

इसके साथ ही एके 47 के 13, एम-16 के 16 व पिस्टल के एक मैगजीन मिले। एम-16 राइफल, पिस्टल की 129 गोलियां भी बरामद की गई हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि हथियारों तथा गोलाबारूद के जखीरे से पता लगता है कि आतंकियों को भारी तबाही की साजिश के तहत धकेला गया था। 

नकदी, चिकन कीमा, चिकन कढ़ाई और खाने-पीने की सामग्री भी मिली
नौशेरा में मारे गए आतंकियों से 17 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, पठानी सूट, नशे के इंजेक्शन व दवाइयां, एंटीबायोटिक क्रीम, वियाग्रा, नमकीन, बिस्किट, पराठा, तला बादाम, खजूर, ग्लूकोज पाउडर, किसमिस, टाफी, चिकन आलू कीमा, चिकन कढ़ाई, दाल फ्राई, रसगुल्ला, सेब जूस, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स, टोमैटो केचअप आदि भी बरामद किए गए हैं। 
 

एलओसी पर बढ़ाई सतर्कता

एलओसी पर बढ़ाई सतर्कता
इन घटनाओं के बाद पूरी एलओसी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। गश्त तेज करने के साथ ही अग्रिम चौकियों पर जवानों को मुस्तैद कर दिया गया है। सीमा पार की किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed