फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   many ips ias transferred in J&K

निजाम में एक बार फिर से भारी फेरबदल

Tue, 19 May 2015 06:22 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
many ips ias transferred in J&K

दरबार मूव के बाद सोमवार को हुई पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने निजाम में भारी फेरबदल किया। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में केंद्र से लौटे तीन आईएएस अधिकारियों में से एक राज कुमार गोयल को राज्य गृह सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी बीआर शर्मा संभाल रहे थे। नवीन चौधरी को वित्त आयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसका अतिरिक्त पदभार बीबी ब्यास संभाल रहे थे। केंद्र से ही लौटे धीरज गुप्ता को राहत एवं पुनर्वास विभाग का आयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


जम्मू के जिला उपायुक्त अजित कुमार साहु को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का नया सीईओ बनाया गया। शिक्षा विभाग के निदेशक सिमरनदीप सिंह जम्मू के नए जिला उपायुक्त बनाए गए हैं। अन्य अहम फेरबदल में कृषि विभाग के  आयुक्त सचिव असगर सामून दूसरी बार कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्डर का इंतजार कर रहे हृदेश कुमार को युवा मामले एवं खेल विभाग एवं तकनीकी शिक्षा का सचिव नियुक्त किया गया है।

ये भी किए गए इधर से उधर

many ips ias transferred in J&K

जीएडी में तैनात आयुक्त सचिव मोहम्मद अशरफ बुखारी को कृषि विभाग का आयुक्त सचिव, कश्मीर संभाग के मंडलायुक्त गजनफर हुसैन को जीएडी में आयुक्त सचिव, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ मंदीप भंडारी को स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिक्षा विभाग का आयुक्त सचिव, आबकारी आयुक्त निर्मल शर्मा को प्रबंधन संस्थान।

पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का निदेशक, सूचना एवं तकनीकी विज्ञान विभाग के सचिव सौरभ भगत को सीएपीडी विभाग का सचिव, परिवहन आयुक्त दिलशाद खान को जांच आयुक्त, युवा मामले एवं खेल विभाग के सचिव खुर्शीद अहमद को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का सचिव, सीएपीडी विभाग के सचिव सतीश नेहरू को पशु पालन विभाग का सचिव, सहकारिता विभाग की सचिव विनीता गुप्ता को जीएडी में स्पेशल ड्यूटी, स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे शांत मनु को आर्डर के लिए इंतजार में रखा गया है।

उधमपुर की जिला उपायुक्त यशा मुग्दल को जम्मू शिक्षा विभाग की निदेशक और कठुआ के जिला उपायुक्त शाहिद इकबाल को उधमपुर का जिला उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

मसर्रत मामले में हटाए सुरेश का स्थान लेंगे राज कुमार

many ips ias transferred in J&K

मसर्रत आलम की रिहाई के मामले में हटाए गए पूर्व गृह सचिव सुरेश कुमार के स्थान पर राज कुमार गोयल पद संभालेंगे। मसर्रत विवाद के बाद सुरेश कुमार को हटाकर बीआर शर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। नए गृह सचिव राजकुमार गोयल राज्यपाल के पूर्व प्रधान सचिव भी रह चुके हैं।

बुखारी पर गिरी झंडा विवाद की गाज

मंत्रियों और विधायकों को देश के झंडे के साथ राज्य का झंडा लगाने का फरमान जारी करने वाले जीएडी के आयुक्त सचिव मोहम्मद अशरफ बुखारी को हटा दिया गया है। उन्हें कृषि विभाग का आयुक्त सचिव बनाया गया है।

नई भर्ती नीति के लिए सब कमेटी गठित

many ips ias transferred in J&K

प्रदेश सरकार की नई भर्ती नीति के कानूनी, परिचालन और अन्य पहलुओं पर गौर करने के लिए उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह, समाज कल्याण व वन मंत्री बाली भगत, कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री सैयद बशारत अहमद बुखारी, वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू और शिक्षा मंत्री नईम अख्तर कमेटी के सदस्य होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग कमेटी का सहयोग करेगा और कमेटी एक जून 2015 तक अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। कैबिनेट बैठक में कुछ आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति को भी मंजूरी प्रदान की गई। 2011 बैच के आईपीएस श्रीराम दिनकर और विनोद कुमार को सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नत किया गया है। कुछ प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रमोशन दिया गया है। गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल (जम्मू और श्रीनगर) के लिए 21 फैकल्टी पदों को मंजूरी दी गई।

इसके अलावा जम्मू कश्मीर लीगल सर्विसेज अथारिटी एक्ट के उपखंड में संशोधन के लिए मसौदा संशोधन अध्यादेश को भी मंजूरी दी गई। प्रस्तावित संशोधन से स्टेट लीगल सर्विसेज अथारिटी में न्यायिक अधिकारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया जा सकेगा। कैबिनेट ने आरएंडडी, पीडीडी और पीएचई विभाग के चीफ इंजीनियरों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को भी मंजूरी प्रदान कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed