{"_id":"68376a30d1f474583c027b6e","slug":"many-houses-collapsed-trees-fell-10-vehicles-were-also-damaged-due-to-the-storm-srinagar-news-c-264-1-sr11001-100890-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आंधी से कई मकान टूटे, पेड़ गिरे, 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आंधी से कई मकान टूटे, पेड़ गिरे, 10 वाहन भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
आंधी में गिरे पेड़ को हटाते बचाव दल के कर्मी।
श्रीनगर। आंधी और उसके बाद बारिश-ओलों ने मंगलवार को शहर को काफी नुकसान पहुंचाया है। बुधवार सुबह मौसम ठीक होने पर जब लोग घरों से बाहर निकले तो नुकसान के निशान काफी दूर तक फैले दिखे।
करीब 80 किमी रफ्तार से चली आंधी से कई मकानों की छतें उड़ गईं, कई पेड़ भी गिरे, जिनसे करीब 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। खंभे गिरने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई जो बुधवार सुबह तक बहाल हो पाई।
मंगलवार रात आंधी से हुए नुकसान का आकलन करने बुधवार को सुबह से राजस्व विभाग की टीमें दौड़ती रहीं। इस दाैरान टीम ने देखा कि कई मकान तबाह हो गए। किसी मकान की दीवार ढह गई तो किसी की छत उड़ गई। किसी इमारत के शीशे टूटे तो कोई पूरी तरह ढह गई। आंधी से कई पेड़ गिरे, जिनकी चपेट में आने से करीब 10 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
आधी से बिजली के कुछ खंभे भी गिरे जिससे संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। कई क्षेत्र रातभर अंधेरे में रहे, सुबह 80 प्रतिशत क्षेत्रों में बिजली बहाल की गई। आपूर्ति दोपहर तक पूरी तरह सुचारू हो पाई। पूरी तरह रात में बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया, जिसके बाद नालियों से पानी वापस घरों में जाने। सुबह जलभराव खत्म होने के बाद स्थिति सामान्य हुई।