फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Manoj Sinha Lt. Governor said No work will be tolerated against the country, confidence in youth is to be increased.

उपराज्यपाल सिन्हा के एजेंडे में विकास और विश्वास, बोले- बर्दाश्त नहीं होगा कोई भी देश विरोधी काम

Sat, 08 Aug 2020 09:47 AM IST
प्रशांत कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Aug 2020 09:47 AM IST
विज्ञापन
Manoj Sinha Lt. Governor said No work will be tolerated against the country, confidence in youth is to be increased.
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्यकाल के पहले ही दिन प्रशासन के समक्ष अपना एजेंडा स्पष्ट कर दिया है। साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और देशविरोधी गतिविधियों पर प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी रसूख वाला क्यों न हो। युवाओं में खासकर विश्वास बहाली करनी होगी। विकास ही सरकार का मूल मंत्र होगा। हर गांव तथा हर घर तक प्रशासन पहुंचे ताकि लोगों को यह अहसास हो कि सरकार उनके दरवाजे तक चलकर पहुंची है।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में उन्होंने कामकाज को लेकर पूरा रोडमैप रखा। संदेश दिया कि भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों-कर्मचारियों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। लिहाजा, वे अपने आचरण में सुधार कर लें। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। भ्रष्टाचारी हर हाल में नपेंगे। लोगों के सामने प्रशासन का चेहरा बिल्कुल साफ नजर आना चाहिए। पारदर्शी तरीके से हर काम को समय पर पूरा करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश विरोधी गतिविधियां भी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी। यह नहीं चलेगा कि सरकारी नौकरी में रहते लोगों को भड़काया जाए। अलगाववाद को हवा दी जाए। इसे भूल जाने में ही भलाई है। राष्ट्रीय हित के इतर कोई भी काम अब जम्मू-कश्मीर में नहीं चलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि अफसरों को लोगों के दरवाजे तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार रहना होगा। इसके लिए तंत्र विकसित करने होंगे। अवाम को यह अहसास होना चाहिए कि चुनी हुई सरकार न होने के बाद भी उनके काम रुकने वाले नहीं हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होगी। किसी को बेवजह परेशान न किया जाए। जिसने कोई जुर्म किया हो उसे छोड़ा भी न जाए।


हर वर्ग तथा हर क्षेत्र के विकास का दिया मंत्र
उन्होंने पूरे जम्मू-कश्मीर में हर वर्ग तथा हर क्षेत्र के विकास का मूल मंत्र दिया है। इसमें दूरदराज के इलाकों को नजरअंदाज न करने पर जोर रहा। चाहे पहाड़ी इलाका हो, पर वहां लोगों के मसले हल होने चाहिए। किसी को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

नए जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक साल में जितने भी काम हुए हैं उन्हें और गति दी जाएगी। धीरे-धीरे ऐसा माहौल पैदा किया जाएगा कि लोगों को यह लगने लगेगा कि सरकार ने उन्हें अपनाया है। उनकी हर परेशानी-मुश्किलों को उसने अपना समझा है।- मनोज सिन्हा, उपराज्यपाल


यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed