{"_id":"95f73b30bcb029dc5e6a8e811f3bbd13","slug":"manohar-sharma-still-ministers-in-mufti-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकी गई लेकिन मंत्री पद अब भी बरकरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकी गई लेकिन मंत्री पद अब भी बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Jun 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ दिन पूरे करने वाली मुफ्ती सरकार अभी तक सभी विभागों की समीक्षा नहीं कर पाई। कई सरकारी विभाग ऐसे हैं, जिसके मंत्री तो बना दिए गए, लेकिन अभी तक मंत्री अपने विभाग की जांच तक नहीं कर पाए कि वहां हो क्या रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार की सुस्ती से पूर्व सरकार के मंत्रियों का जलवा अब भी बरकरार है। सहकारिता विभाग में कुछ ऐसा ही है। यहां पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा अब भी विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर विराजमान है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर कोआपरेटिव सोसायटी की अधिकारिक वेबसाइट पर मंत्री की प्रोफाइल में अभी भी मनोहर लाल शर्मा का नाम है। मंत्री की पूरी प्रोफाइल दी गई है।
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि मौजूदा सरकार के गठन को सौ दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार के सहकारिता मंत्री छेरिंग दोरजे विभाग की अधिकारिक वेबसाइट तक चेक नहीं कर पाए। यहां पूर्व मंत्री का नाम आ रहा है। सवाल यह है कि अब तक वेबसाइट को अपडेट क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन