{"_id":"64e66c89b57d9175a50e8359","slug":"mandal-kiuali-road-problem-purmandal-jammu-news-c-10-1-jam1007-187239-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जल्द बहाल हो मंडल-कीउली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जल्द बहाल हो मंडल-कीउली सड़क
Thu, 24 Aug 2023 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन से ज्यादा गांवों को लोग परेशान
जिला प्रशासन और विभाग से जल्द कदम उठाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। बरसात के चलते जगह-जगह पस्सियां गिरने से मंडल-किउली सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। इस कारण एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों, बीमारों और काम धंधों पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्क्त हो रही है। लोगों ने जिला प्रशासन और विभाग से जल्द सड़क की सुध लेने की अपील की है।
क्षेत्रवासियों हेमराज शर्मा, देशराज और बशीर अहमद आदि ने बताया कि राशन से लेकर अन्य कार्याें के लिए लोगों मीलों पैदल सफर करना पड़ रहा है। एक माह से सड़क ही हालत खराब है। इस संंबंध में वह तीन दिन पहले डीसी अभिषेक शर्मा से मिले थे। उन्होंने एक्सईन लोक निर्माण विभाग को जल्द सड़क को सुचारू बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने डीसी से फिर गुहार लगाते हुए सड़क को प्राथमिकता के तौर पर बहाल करवाने की मांग की है।
एक दिन पहले ही सड़क का निरक्षण किया है। बरसात के कारण सड़क खराब हुई है। बारिश का मौसम खत्म होते ही सड़क की मरम्मत कर बहाल कर दिया जाएगा। आजकल रोजाना बारिश हो रही है। यदि इस मौसम में सड़क से मलबा उठाया गया तो फिर गिर जाएगा। विभाग के पास इतना फंड नहीं है कि बार-बार काम करवाया जा सके।
विज्ञापन
- पुरुषोत्तम जोशी, एईई, बाड़ी ब्राह्मणा, लोक निर्माण विभाग