{"_id":"5f2e36888ebc3e3cb57dcc86","slug":"man-dies-after-chinese-kite-string-slits-his-throat-in-jammu-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के दावों और हकीकत की चीनी मांझे ने खोली पोल, एक व्यक्ति की मौत ने खड़े किए कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के दावों और हकीकत की चीनी मांझे ने खोली पोल, एक व्यक्ति की मौत ने खड़े किए कई सवाल
Sat, 08 Aug 2020 10:52 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबंदी के बावजूद शहर में खुलेआम इस्तेमाल हो रहे चीनी मांझे ने शहर में एक व्यक्ति की जान ले ली। शुक्रवार शाम को कासिम नगर क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे 40 वर्षीय सिकंदर अली खान का चीनी मांझे से गला कट गया। खून से लथपथ सिकंदर को स्थानीय लोग मेडिकल कॉलेज जम्मू ले गए। लेकिन अत्यधिक खून बहने से सिकंदर की मौत हो गई। स्कूटी पर एक बच्चा और महिला भी सवार थी, जो बाल-बाल बच गए। वहीं इस घटना से परिजनों और स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
बाहु फोर्ट पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर अली खान पुत्र निसार हुसैन निवासी नरवाल बाला राजीव नगर स्कूटी पर एक बच्चे और महिला को लेकर जा रहे थे। शाम को कासिम नगर इलाके में अचानक उनके गले में चीनी मांझा फंस गया। इससे उनका गला कट गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमित जवान की मौत, श्रीनगर में हुआ अंतिम संस्कार, बेबसी का ये मंजर देख सभी रो पड़े
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिलते ही पीसीआर से वाहन भेजा गया, लेकिन तब तक सिकंदर को लोग जीएमसी ले जा चुके थे। वहां डॉक्टरों ने सिकंदर को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं हैरानी वाली बात ये है कि चीनी मांझे पर प्रतिबंध है लेकिन बाजारों में यह धड़ल्ले से बिक रहा है। इसके इस्तेमाल से हंसता खेलता परिवार बिखर गया है। इर हादसे के लिए मृतक के परिजन प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
दो माह, ढाई साल की बेटियाें से छिन गया पिता का साया
मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि सिकंदर कैटरिंग से घर का खर्च चलाते थे। उनकी दो बेटियां हैं। जिनकी उम्र क्रमशः दो माह और ढाई साल है। घर में दो बहनें और एक भाई है जिनकी शादी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ेंः अरुण जेटली घर में पढ़ते थे जम्मू-कश्मीर का संविधान, पर इस प्लान से संगीता भी थीं अनजान